Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    newshunt
    newshunt

    वनप्लस 15R स्मार्टफोन लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹47,999:ये स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर वाला भारत में पहला फोन, वनप्लस पैड गो 2 भी पेश

    1 month ago

    टेक कंपनी वनप्लस ने भारतीय बाजार में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 15R और मिड-रेंज टैबलेट वनप्लस पैड गो 2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने 12वीं एनवर्सरी के मौके पर बेंगलुरू में हुए इवेंट में दोनों डिवाइस को पेश किया। वनप्लस 15R भारत में स्नैपड्रैगन 8 जेन-5 प्रोसेसर वाला पहला स्मार्टफोन है। इसे दो वैरिएंट में 7400mAh बैटरी और 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ उतारा गया है। फोन की शुरुआती कीमत 47,999 रुपए है। वहीं, इसके साथ कंपनी ने वनप्लस पैड गो 2 को मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 अल्ट्रा ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 10,050mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। टैबलेट को 3 वैरिएंट में पेश किया गया है और इसकी शुरुआती कीमत 26,999 रुपए रखी गई है। फोन की प्री बुकिंग 999 रुपए से शुरू कर दी गई है। 21 दिसंबर तक फोन को प्री-बुक करने वालों को 2299 रुपए कीमत वाला वनप्लस नोर्ड बड्स 3 फ्री मिलेगा। इसके अलावा, क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर कंपनी 3,000 रुपए का डिस्काउंट भी देगी। वनप्लस 15R: स्पेसिफिकेशंस परफॉर्मेंस: वनप्लस 15R में परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 8 जेन-5 प्रोसेसर दिया गया है। यह मोबाइल चिपसेट 3 नैनोमीटर प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जो 3.8 गीगाहर्ट्ज तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। ये पावरफुल और लैगफ्री प्रोसेसिंग देता है। वहीं, ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 830 GPU दिया गया है। हैवी गेमिंग के दौरान फोन को हीट होने से बचाने के लिए इसमें 360 डिग्री क्रेयो वेलोसिटी कूलिंग सिस्टम भी लगाया गया है। फोन एंड्रॉएड 15 पर बेस्ड ColorOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें LPDDR5X रैम दी गई है, जो स्मूथ मल्टीटास्किंग करने में मदद करती है। मोबाइल में UFS 4.1 स्टोरेज लगी है, जिससे फास्ट डाटा ट्रांसफर होता है। इसके अलावा फोन में NFC, वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट दिया गया है। बैटरी: पावरबैकअप के लिए वनप्ल्स 15R में 7400mAh की बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 80W सुपरवूक चार्जिंग तकनीक मिलेगी। इससे पहले वनप्लस का कोई भी फोन इतनी बड़ी बैटरी के साथ नहीं आया है। हाल ही में लॉन्च हुआ वनप्लस 15 स्मार्टफोन 7300mAh बैटरी पर लॉन्च हुआ था। वनप्लस 15R की बैटरी को सिलीकॉन नेनोस्टेक टेक्नोलॉजी पर बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि 4 साल बाद भी इसकी बैटरी हेल्थ 80% से कम नहीं जाएगी। कैमरा: फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 15R डिटेलमैक्स इंजन वाला डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX906 मेन रियर सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में अल्ट्रा क्लीयर मोड, क्लीयर बर्स्ट और क्लियर नाइट इंजन जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। डिस्प्ले: वनप्लस 15R में 2800×1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई। यह एमोलेड पैनल पर बनी डिस्प्ले 165Hz तक के हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसके साथ 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 450PPI ऑटो डिमिंग मिलेगी। कंपनी ने बताया कि मोबाइल TUV राइनलैंड इंटेलीजेंट आई केयर 5.0 सर्टिफाइड है, जो अंधेरे में फोन चलाने पर भी आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करेगा। स्क्रीन में इन-डिस्प्ले ​अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। वनप्लस पैड गो 2: स्पेसिफिकेशंस परफॉर्मेंस: वनप्लस पैड गो 2 को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्ट्रा चिपसेट के साथ पेश किया गया है। यह मिड रेंज में गेमिंग और डेली यूज के लिए अच्छी परफॉर्मेंस देता है। कंपनी का दावा है कि टैबलेट को 4 साल वाली फ्लुएंसी सर्टिफिकेशन मिल चुकी है, यानी लंबे समय तक स्मूथ और भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिलेगी। बैटरी: पावरबैकअप के लिए टैबलेट में 10,050mAh की बैटरी और 33 वॉट की सुपरवूक फास्ट चार्जिंग दी गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज करने पर टैबलेट में 15 घंटे तक वीडियो चला सकते हैं, 53 घंटे म्यूजिक सुन सकते हैं या 60 दिन तक स्टैंडबाय पर रख सकते हैं। इसके साथ रिवर्स केबल चार्जिंग भी मिलेगी, यानी फोन या अन्य डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं। डिस्प्ले: फ्रंट में 12.1 इंच की बड़ी स्क्रीन है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स है। डिस्प्ले को TUV राइनलैंड इंटेलिजेंस आई केयर 4.0 सर्टिफिकेशन भी मिला है, यानी लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर आंखों को नुकसान नहीं होगा। स्क्रीन को खास तौर पर ओपन केनवास मल्टीटास्किंग सॉफ्टवेयर के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है, यानी स्प्लिट स्क्रीन और कई विंडो के बीच आसानी से स्विच कर सकेंगे। टैबलेट डॉल्बी विजन सपोर्ट करता है। वनप्लस पेड गो 2 स्टाइलो कंपनी ने पहली बार वनप्लस पेड गो 2 स्टाइलस भी दिया है। ये स्टाइलस खास इसी टैबलेट के लिए बनाया गया है। इसे सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर आधे दिन तक लिख और पेंट कर सकते हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    JSW-MG की कारें 1 जनवरी से 2% महंगी होंगी:इस साल तीसरी बार बढ़ाई कीमतें, रॉ मटेरियल कॉस्ट बढ़ने के कारण फैसला लिया
    Next Article
    टिकटॉक अमेरिका में बैन नहीं होगा:बैन से बचने के लिए बाइटडांस ने डील साइन की, अमेरिकी ग्रुप के पास होगा डेटा का कंट्रोल

    Related प्रौद्योगिकी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment