Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

फिल्म धुरंधर का ट्रेलर हुआ रिलीज:लॉन्च इवेंट में भावुक हुए रणवीर सिंह, 5 दिसंबर को रिलीज होगी ये मल्टीस्टारर फिल्म

6 months ago

रणवीर सिहं की फिल्म धुरंधर का ट्रेलर आज जारी हो चुका है। 4 मिनट 7 सेकेंड का ये ट्रेलर एक्शन सीन, बेहतरीन डायलॉग्स और खून-खराबे से भरपूर है। ट्रेलर में अर्जुन रामपाल का इंटेंस लुक नजर आया है। ट्रेलर की शुरुआत ISI के मेजर इकबाल बने अर्जुन रामपाल के डायलॉग, 'मेजर इकबाल जिन पर मेहरबान हो जाएं, उनका मुस्तकबिल बदल जाता है' से होती है। ट्रेलर में अगला परिचय रणवीर सिंह के किरदार का होता है, जो फिल्म में RAW के खुफिया एजेंट की भूमिका में हैं। आर.माधवन ने फिल्म में अजय सान्याल की भूमिका निभाई है। उनके किरदार का परिचय डायलॉग- 'मुंह तोड़ने के लिए मुट्ठी बंद करना जरूरी है' से होता है। इसी तरह ट्रेलर सभी किरदारों के बेहतरीन डायलॉग्स से भरपूर है। रहमत डकैत का किरदार निभा रहे अक्षय खन्ना का लुक बेहद इंटेंस है। वो फिल्म में नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर में उनका डायलॉग है- 'जो वादा किया गया, उसे भूलने की गुस्ताखी मत करना, रहमान डकैत की दी हुई मौत बड़ी कसाई-नुमा होती है'। संजय दत्त की ट्रेलर में बेहतरीन एंट्री दिखाई गई है, जिसका बैकग्राउंड म्यूजिक स्कोर भी काफी शानदार है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भावुक हुए रणवीर सिंह मंगलवार को फिल्म धुरंधर का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया था, जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट मौजूद रही। इस दौरान रणवीर सिंह मीडिया से बातचीत में काफी भावुक हो गए। नम आंखों के साथ एक्टर पसीना पोछते दिखे। 5 दिसंबर को रिलीज होगी धुरंधर फिल्म धुरंधर को निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जो इससे पहले फिल्म ऊरीः द सर्जिकल स्ट्राइक बना चुके हैं। जियो स्टूडियो के बैनर तले बनी ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का कंपोजिशन शाश्वत ने किया है, जिसमें सिंगर जैस्मिन और हनुमानकाइंड ने आवाज दी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन फीमेल लीड हैं।
Click here to Read More
Previous Article
जवंदा की फिल्म का ट्रेलर देख औलख हुए भावुक:बोले- मेरे सजण इन्नी दूर गए, जित्थों वापस कोई न मुड़िया ए
Next Article
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा के साथ हुआ डरावना हादसा:फ्लाइट ने लैंड करते ही दोबारा उड़ान भरी, कहा- बेटी डरी हुई आंखों से देख रही थी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment