Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

इस हफ्ते रेडमी-ओप्पो सहित 6 मोबाइल लॉन्च होंगे:50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा के साथ AI फीचर्स और 6.7 इंच स्क्रीन मिलेगी

2 months ago

भारत में इस हफ्ते 6 नए स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। इनमें ज्यादातर बजट सेगमेंट के फोन हैं। 13 से 19 अगस्त के बीच रेडमी, रियलमी, इनफिनिक्स, वीवो और ओप्पो अपने नए डिवाइस लॉन्च करेंगी। इन फोन्स में AI फीचर्स के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 6.3-इंच स्क्रीन भी देखने को मिलेगा। चलिए डिटेल में जानते हैं... इनफिनिक्स नोट 60 प्रो लॉन्च डेट – 13 अप्रैल हफ्ते की शुरुआत इनफिनिक्स नोट 60 प्रो 5G के साथ होगी। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसके बैक पैनल पर कैमरा मॉड्यूल के पास दी गई 'एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले' है, जो इसे अलग लुक देती है। कंपनी पहली बार इस सीरीज में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर का इस्तेमाल कर रही है, जो 6.78-इंच की स्मूथ 144Hz एमोलेड डिस्प्ले के साथ मिलकर बेहतरीन परफॉर्मेंस देगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप है, लेकिन इसकी असली ताकत इसकी 6500mAh की भारी-भरकम बैटरी है। यह फोन न सिर्फ 90W की तेज चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है, बल्कि इसमें 'रिवर्स चार्जिंग' की सुविधा भी दी गई है जिससे आप दूसरे छोटे गैजेट्स को भी चार्ज कर सकेंगे। रेडमी A7 प्रो 5G लॉन्च डेट – 13 अप्रैल शाओमी 13 अप्रैल को ही अपना किफायती 5G स्मार्टफोन रेडमी A7 प्रो भारत में लॉन्च करेगी। मात्र ₹15,000 से कम की कीमत आने वाले इस फोन में 6.9-इंच की काफी बड़ी स्क्रीन और 6300mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 और हाइपर OS 3 पर काम करेगा, जिसमें गूगल जेमिनी AI और 'सर्कल टू सर्च' जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलेंगे। फोटोग्राफी के लिए इसमें 32MP का AI डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो इसे बजट सेगमेंट में एक स्मार्ट और एडवांस ऑप्शन बनाता है। रियलमी नार्जो 80 लाइट 5G लॉन्च डेट – 14 अप्रैल रियलमी 14 अप्रैल को अपना नया बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन रियलमी नार्जो 80 लाइट 5G लॉन्च करगी। फोन की सबसे बड़ी ताकत 7000mAh बैटरी है, जो न सिर्फ लंबे समय तक चलेगी, बल्कि रिवर्स चार्जिंग के जरिए दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकेगी। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8-इंच की बड़ी स्क्रीन और स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 पर चलने वाला यह फोन धूल और पानी की बूंदों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग के साथ आएगा, जो इसे ₹15,000 के आसपास के सेगमेंट में एक टिकाऊ और पावरफुल 5G विकल्प बनाता है। वीवो T5 प्रो लॉन्च डेट – 15 अप्रैल वीवो 15 अप्रैल को भारत में अपना अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन वीवो T5 प्रो लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन की सबसे हैरान करने वाली खूबी इसकी 9020mAh की बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट और 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का सोनी कैमरा सेंसर मिलेगा, वहीं मजबूती के मामले में इसे IP69 प्रो रेटिंग दी जा सकती है, जो इसे पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित बनाएगी। यह फोन उन लोगों के लिए गेम चेंजर हो सकता है जो बार-बार चार्जिंग की झंझट से छुटकारा चाहते हैं। ओप्पो F33, F33 प्रो लॉन्च डेट – 15 अप्रैल ओपो 15 अप्रैल को अपनी नई F33 सीरीज भारत में उतारने जा रहा है, जिसमें F33 और F33 प्रो 5G मॉडल शामिल होंगे। सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसकी बेहद मजबूत '360-डिग्री आर्मर' बॉडी और IP69K रेटिंग है, जो फोन को गिरने और पानी से सुरक्षित बनाएगी। परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 मैक्स प्रोसेसर और पावर के लिए 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। सेल्फी के लिए इसके प्रो मॉडल में 50MP का अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो इस सेगमेंट में एक नया अनुभव होगा।
Click here to Read More
Previous Article
ये गैजेट्स बाथरूम में लगाएं, सुरक्षा के साथ आराम भी:हर साल 30 लाख से ज्यादा बुजुर्ग बाथरूम में फिसलकर गिरते हैं
Next Article
Ai+ नोवा 2 अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹16,999:50MP सोनी कैमरा और 1.5K एमोलेड डिस्प्ले, ₹8,999 वाला नोवा 2 भी पेश

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment