Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

ये गैजेट्स बाथरूम में लगाएं, सुरक्षा के साथ आराम भी:हर साल 30 लाख से ज्यादा बुजुर्ग बाथरूम में फिसलकर गिरते हैं

2 months ago

देश में हर साल 60 वर्ष से अधिक उम्र के 30 लाख से ज्यादा बुजुर्ग बाथरूम में फिसलकर गिरते हैं। बुजुर्गों के लिए यह घर का सबसे जोखिम भरा कोना बन जाता है, लेकिन अब आधुनिक तकनीक इतनी सस्ती और आसान हो गई है कि मामूली बदलाव से सुरक्षित बुजुर्ग रह सकते हैं। एम्स दिल्ली की एक रिसर्च कहती है कि बाथरूम में किए गए छोटे बदलाव गिरने के खतरे को 75% तक कम कर देते हैं। ये 3 स्टेप की सुरक्षा बाथरूम में गिरने के जोखिम को 75% तक कम कर सकती है स्टेप 1- रेलिंग और शावर सहारे के साथ आपको सुरक्षा भी देंगे एलईडी ग्रैब बार - इनमें लाइट होने से बाथरूम जैसी जगह पर देखना आसान होता है। सहारे की जरूरत पर तत्काल पकड़ में आ जाते हैं। ये हजार से दो हजार ₹की कीमत में मिल जाते हैं। एंटी-स्काल्ड शावर - ये तापमान को कंट्रोल रखते हैं। अचानक गर्म पानी आने से जलने का खतरा नहीं रहता है। स्टेप 2- एंटी स्टीकर फिसलने से तो मोशन लाइट गिरने से बचाएगी स्मार्ट एंटी स्लिप टाइल स्टिकर - यह पारदर्शी स्टिकर फर्श पर चिपक जाते हैं और गीले होने पर भी पैर की पकड़ मजबूत रखते हैं। इसे ऑनलाइन मंगवा सकते हैं। कीमत 299 से 499 रुपए। मोशन सेंसर लाइट - बाथरूम में जाते ही यह लाइट चालू हो जाती। इसे 3-4 सौ रुपए में ऑनलाइन मंगा सकते हैं। स्टेप 3 - टॉयलेट सीट से आराम, पुल कॉर्ड से तुरंत अलर्ट मिलेगा स्मार्ट बिडेट सीट - गर्म पानी और ड्रायर वाली रिमोट कंट्रोल सीट बुजुर्गों के लिए आरामदायक होती है। इसे ऑफलाइन या ऑनलाइन खरीद सकते हैं। साढ़े 4 से 10 हजार रु. की रेंज में आ जाएगी। इमरजेंसी पुल कॉर्ड - बाथरूम में गिरने पर इस अलॉर्म को खींचते ही परिजन के मोबाइल पर अलर्ट जाता है।
Click here to Read More
Previous Article
रेडमी का बजट स्मार्टफोन A7 प्रो भारत में लॉन्च:जेमिनी और सर्कल टू सर्च जैसे AI फीचर्स, 6.9 इंच डिस्प्ले के साथ शुरुआती कीमत ₹12,499
Next Article
इस हफ्ते रेडमी-ओप्पो सहित 6 मोबाइल लॉन्च होंगे:50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा के साथ AI फीचर्स और 6.7 इंच स्क्रीन मिलेगी

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment