Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Ai+ नोवा 2 अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹16,999:50MP सोनी कैमरा और 1.5K एमोलेड डिस्प्ले, ₹8,999 वाला नोवा 2 भी पेश

2 months ago

भारतीय टेक ब्रांड Ai+ ने नई स्मार्टफोन सीरीज नोवा 2 लॉन्च कर दी है। इसमें कंपनी ने दो स्मार्टफोन Ai+ नोवा 2 और Ai+ नोवा 2 अल्ट्रा पेश किए हैं। इसके अलावा, कंपनी ने अपना पहला फ्लिप फोन Ai+ नोवा फ्लिप भी मार्केट में उतारा है। बजट और मिड-रेंज वाले नए फोन्स में बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है। अल्ट्रा मॉडल में 50MP सोनी कैमरा और 1.5K एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। Ai+ नोवा 2 को 8,999 रुपए की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। वहीं, Ai+ नोवा 2 अल्ट्रा की कीमत 16,999 रुपए से शुरू होती है। Ai+ नोवा 2 स्मार्टफोन सीरीज: डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी Ai+ ने नोवा 2 सीरीज को मॉडर्न और प्रीमियम लुक देने की कोशिश की गई है। नोवा 2 में बैक पैनल पॉलीकार्बोनेट मटेरियल का है, लेकिन अल्ट्रा मॉडल में फिनिश काफी स्मूथ और प्रीमियम फील देती है। दोनों फोन का वजन संतुलित रखा गया है, ताकि हाथ में पकड़ने पर यह भारी न लगे। स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स डिस्प्ले: नोवा 2 अल्ट्रा में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है। वहीं, नोवा 2 में 6.745 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर अल्ट्रा मॉडल में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 प्रोसेसर लगा है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। यह गेमिंग और हैवी टास्क के लिए बेहतर है। स्टैंडर्ड मॉडल में यूनिसोक T8200 चिपसेट दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है और 2.3GHz की क्लॉक स्पीड देता है। दोनों फोन लेटेस्ट एंड्रॉएड 16 पर बेस्ड कंपनी के अपने NxtQ OS पर चलते हैं। कैमरा: नोवा 2 अल्ट्रा में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 50MP सोनी IMX752 है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ आता है। दूसरा 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस है। वहीं, नोवा 2 में 50MP का सिंगल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी और चार्जिंग: सीरीज की सबसे बड़ी ताकत इसकी 6,000mAh की बड़ी बैटरी है। अल्ट्रा मॉडल 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में 18W चार्जिंग की सुविधा दी गई है। कनेक्टिविटी: दोनों स्मार्टफोन्स में 5G के साथ-साथ डुअल सिम, वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स मिलते हैं। अल्ट्रा मॉडल में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई 6 और ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट दिया गया है।
Click here to Read More
Previous Article
इस हफ्ते रेडमी-ओप्पो सहित 6 मोबाइल लॉन्च होंगे:50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा के साथ AI फीचर्स और 6.7 इंच स्क्रीन मिलेगी
Next Article
दिल्ली में EV खरीदने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी:2028 से नहीं बिकेंगे पेट्रोल टू-व्हीलर, ₹30 लाख तक की इलेक्ट्रिक कार पर रजिस्ट्रेशन फ्री

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment