Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

होंडा ने CB750 हॉर्नेट का 2026 वैरिएंट अनवील किया:बिना क्लच के गेयर शिफ्ट कर सकेंगे; 4 नए कलर ऑप्शंस भी पेश

5 months ago

होंडा ने CB750 हॉर्नेट के 2026 वैरिएंट को इंटरनेशनल मार्केट में अनवील कर दिया है। कंपनी ने इस मॉडल में नए ड्यूल-टोन कलर्स और इ- क्लच सिस्टम दिया है। CB750 हॉर्नेट 2026 के कोर मैकेनिकल्स पुराने मॉडल की तरह ही हैं। यह स्ट्रीटफाइटर स्टाइल की बाइक है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी प्राइसिंग का ऐलान नहीं किया है। भारत में इसके पुराने वर्जन की कीमत ₹9.22 लाख (एक्स-शोरूम) है। नया मॉडल आने पर प्राइस 10 लाख रुपए के पार जा सकती है। CB750 हॉर्नेट 2026: 4 नए कलर्स में पेश 2026 CB750 हॉर्नेट में डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है। शार्प, मिनिमल स्ट्रीटफाइटर लुक, कॉम्पैक्ट बॉडी और अपराइट राइडिंग पोजिशन। इसे चार नए ड्यूल-टोन कलर्स में पेश किया गया है। परफॉर्मेंस: क्लच लीवर बिना गियर शिफ्टिंग इ- क्लच सिस्टम सबसे बड़ा अपडेट है। यह क्लच लीवर बिना गियर शिफ्ट करने देता है। इलेक्ट्रॉनिक एक्ट्यूएटर्स क्लच को ऑटोमैटिकली हैंडल करते हैं। राइडर्स मैनुअल क्लच भी यूज कर सकते हैं। इंजन पुराने मॉडल जैसा ही 755cc पैरेलल-ट्विन है। ये 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है जो 9,500 rpm पर 90.5 bhp और 7,250 rpm पर 75 Nm टॉर्क देता है। हार्डवेयर: ब्रेकिंग के लिए ड्यूल फ्रंट डिस्क्स फीचर्स: स्पोर्ट समेत 4 राइडिंग मोड्स भारत में आने की संभावना भारत में पुराना CB750 हॉर्नेट बिकता है। नया मॉडल E-Clutch और अपडेट्स के साथ आ सकता है, लेकिन लॉन्च की कोई घोषणा नहीं की गई है। प्राइस बढ़कर ₹10 लाख से ऊपर जा सकती है।
Click here to Read More
Previous Article
गुरुग्राम में 27 से शुरू होगा पहला टेस्ला सेंटर:डिलीवरी, मेंटेनेंस और चार्जिंग की सुविधा मिलेगी, मॉडल Y की शुरुआती कीमत ₹59 लाख
Next Article
टाटा सिएरा मॉडर्न डिजाइन के साथ लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹11.49:SUV में 360° कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स, हुंडई क्रेटा से मुकाबला

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment