Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    newshunt
    newshunt

    टाटा सिएरा मॉडर्न डिजाइन के साथ लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹11.49:SUV में 360° कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स, हुंडई क्रेटा से मुकाबला

    2 months ago

    टाटा मोटर्स ने आज (25 नवंबर) अपनी मोस्ट अवेटिंग SUV सिएरा को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। सिएरा टाटा के लिए एक आइकॉनिक नाम है, जिसे 2003 में बंद कर दिया गया था। अब 22 साल बाद सिएरा मॉडर्न स्टाइल और फीचर के साथ वापसी की है। कार 360° कैमरा और लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। नई सिएरा की इंट्रोडक्टरी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपए रखी गई है। इसकी बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू होगी और डिलीवरी 15 जनवरी से की जाएगी। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन, मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट और MG एस्टर से रहेगा। एक्सटीरियर: 1990 मॉडल और नई सफारी से इंस्पायर्ड डिजाइन नई सिएरा का डिजाइन 1990 में आने वाले अपने पुराने मॉडल से इंस्पायर्ड है, लेकिन कंपनी ने ओवरऑल डिजाइन थीम मौजूदा लाइनप में शामिल हैरियर और सफारी के जैसी रखी है। इसके फ्रंट में कनेक्टेड LED DRL जैसे मॉडर्न एलिमेंट्स दिए गए हैं। इनके बीच कार की चौड़ाई तक फैली ग्रिल और स्टाइलिश बंपर दिया गया है। इसमें हेडलाइट को बंपर में इंटीग्रेट है। साइड से SUV वाला बॉक्सी सिल्हूट पहले की तरह है, जिसमें आइकॉनिक ‘एल्पाइन विंडो’ डिजाइन मिलेगी, लेकिन इसमें ओरिजनल सिएरा की तरह सिंगल ग्लास पेन ग्लास रूफ नहीं होगा, क्योंकि नई सिएरा 4 दरवाजों वाली कार होगी। मॉडर्न टच के लिए इसमें फ्लश डोर हैंडल और 19 इंच के स्टाइलिश मल्टी-स्पोक डुअल-टोन अलॉय व्हील भी दिए गए हैं। रियर से सिएरा काफी सिंपल है और इसमें कार की पूरी चौड़ाई तक फैली LED टेल लैंप्स दी गई है। इसमें सिल्वर स्किड प्लेट के साथ ग्लॉसी ब्लैक रियर बंपर दिया गया है जो इसे पीछे से मॉडर्न लुक देता है। चारों ओर ग्लॉस ब्लैक फिनिश दी गई है। इंटीरियर: ट्रिपल स्क्रीन सेटअप वाली टाटा की पहली कार सिएरा कार का केबिन वर्तमान में टाटा की मौजूदा कारों से काफी अलग है। इसके केबिन में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जो एक पेनल पर इंटीग्रेटेड है और ये डैशबोर्ड की पूरी चौड़ाई तक फैला है, जो पहली ही नजर में सबका ध्यान अपनी ओर खींचता है। इसके डैशबोर्ड पर कई जगह यलो हाइलाइट दिए गए हैं, जबकि AC वेंट्स काफी पतले हैं। इसमें इल्लुमिनेटेड लोगो के साथ 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। डैशबोर्ड पर आपको एक साउंडबार मिलता है, जो वास्तव में बहुत कूल दिखता है और आपको इसका साउंड पसंद आएगा। खास बात ये है कि बड़ी खिड़कियां और बड़ा पैनोरमिक सनरूफ केबिन को हवादार फील कराता है। सिएरा के केबिन में पीछे की तरफ बेंच सीट के साथ 3 एडजस्टेबल हेडरेस्ट और एक सेंटर आर्मरेस्ट दिया गया है। पीछे की सीट तीन लोगों के बैठने के हिसाब से पर्याप्त चौड़ी है और आपको काफी लेग रूम भी मिलता है। फीचर्स: ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और लेवल-2 ADAS सिएरा SUV भी फीचर लोडेड है। इसमें तीन स्क्रीन, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, JBL साउंड सिस्टम, वेंटिलेशन के साथ पावर्ड फ्रंट सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग, और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 7 एयरबैग, EBD के साथ ABS, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर के साथ 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और लेवल 2 ADAS (एडवांस ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम) जैसे सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं। परफॉर्मेंस: 1.5 लीटर का नया T-GDI टर्बो पेट्रोल इंजन टाटा सिएरा को तीन इंजन ऑप्शन के साथ मार्केट में उतारा गया है। इसमें एक 1.5 लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 108PS की पावर और 145Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा। वहीं दूसरा 1.5-लीटर का T-GDI टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 160PS की पावर और 255Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसके साथ 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेगा। ये कंपनी के पोर्टफोलियो में बिल्कुल नया इंजन है। वहीं, तीसरा 1.5-लीटर की डीजल इंजन दिया गया है, जो 118PS की पावर और 260Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैुअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का ऑप्शन भी मिलेगा।
    Click here to Read More
    Previous Article
    होंडा ने CB750 हॉर्नेट का 2026 वैरिएंट अनवील किया:बिना क्लच के गेयर शिफ्ट कर सकेंगे; 4 नए कलर ऑप्शंस भी पेश
    Next Article
    उदयपुर में रॉयल वेडिंग में शामिल हुए ट्रंप के बेटे:ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए; हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज ने दी परफॉर्मेंस

    Related प्रौद्योगिकी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment