Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

गुरुग्राम में 27 से शुरू होगा पहला टेस्ला सेंटर:डिलीवरी, मेंटेनेंस और चार्जिंग की सुविधा मिलेगी, मॉडल Y की शुरुआती कीमत ₹59 लाख

5 months ago

अरबपति बिजनेसमैन इलॉन मस्क की अमेरिका की बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनी टेस्ला भारत में अपना आधिकारिक कदम रखने जा रही है। 27 नवंबर को गुरुग्राम के सेक्टर-48 स्थित ऑर्किड बिजनेस पार्क में भारत के पहले टेस्ला एक्सपीरियंस एंड सर्विस सेंटर का शुभारंभ होगा। यह सेंटर सिर्फ शोरूम नहीं, बल्कि बिक्री, डिलीवरी, कंसल्टेंट, मेंटेनेंस, रिपेयर और सुपर चार्जिंग स्टेशन तक की पूरी सुविधा देने वाला फुल-सर्विस हब होगा। टेस्ला ने पिछले 6 महीनों से इस सेंटर को तैयार करने में दिन-रात काम किया। करीब 25 हजार वर्ग फुट में फैले इस सेंटर में मॉडल Y की लॉन्चिंग के लिए कारें पहुंच चुकी हैं। शुरुआत में यही मॉडल भारतीय ग्राहकों को उपलब्ध होंगे। कीमत की बात करें तो मॉडल Y की शुरुआती कीमत 59 लाख रुपए रखी गई है। सेंटर के उद्घाटन समारोह में टेस्ला इंडिया के हेड और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। कंपनी ने कुछ चुनिंदा ग्राहकों को भी आमंत्रण भेजा है। सबसे खास बात यह है कि पहले दिन ही कुछ बुकिंग वाले ग्राहकों को उनकी कारों की डिलीवरी भी दी जाएगी। वर्ल्ड लेवल का एक्सपीरियंस मिलेगा टेस्ला का दावा है कि यह सेंटर विश्व स्तरीय अनुभव देगा, जहां ग्राहक वर्चुअल रियलिटी में कार ड्राइव कर सकेंगे, कस्टमाइजेशन चुन सकेंगे और उसी दिन टेस्ट ड्राइव ले सकेंगे। सर्विस वे में 12 लिफ्ट और आधुनिक डायग्नोस्टिक उपकरण लगाए गए हैं। टेस्ला के मोबाइल सर्विस वैन भी गुरुग्राम-दिल्ली एनसीआर में तैनात रहेंगी। सबसे बड़ी चर्चा सुपर चार्जर की है। हालांकि पहले चरण में चार्जिंग स्टेशन नहीं खुलेगा, लेकिन कंपनी ने 2026 की पहली तिमाही तक गुरुग्राम, दिल्ली और मुंबई हाईवे पर 20 से अधिक सुपर चार्जर लगाने की योजना बनाई है। भारत में टेस्ला मॉडल Y के दो वेरिएंट भारत में ये मॉडल लॉन्च हो सकते हैं क्रैश-टेस्ट रेटिंग और भारत में परफॉर्मेंस टेस्ला मॉडल Y को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन सेफ्टी स्कोर मिले हैं। 2025 मॉडल ने Euro NCAP में 362/400 अंक हासिल किए, जो इसे 5-स्टार सेफ्टी के साथ बेस्ट-इन-क्लास बनाता है। हालांकि भारत के लिए भारत NCAP टेस्ट अभी बाकी है। जुलाई 2025 में लॉन्च के बाद भारतीय रिव्यूज़ में मॉडल Y ने अच्छा परफॉर्म किया है, लेकिन खराब सड़कों, गड्ढों और ज्यादा गर्मी में इसकी रेंज और सस्पेंशन परफॉर्मेंस को चुनौतियां मिली हैं। गुरुग्राम की स्ट्रैटेजिक लोकेशन का फायदा गुरुग्राम दिल्ली के पास है और यहां बड़ी-बड़ी कंपनियों के ऑफिस हैं, इसलिए यहां अच्छी कमाई वाले लोग रहते हैं। मुंबई और दिल्ली के बाद, गुरुग्राम एक ऐसी जगह है जहां सामान आसानी से पहुंचाया जा सकता है। इसलिए, यहां सुपर चार्जर स्टेशन और सर्विस सेंटर खोलकर ग्राहकों को एक ही जगह पर सारी सुविधाएं दी जा सकती हैं। इससे कंपनी को भारत में अपना काम बढ़ाने में मदद मिलेगी और 2026 तक 10,000 गाड़ियां बेचने का जो लक्ष्य है, उसे पूरा करने में भी मदद मिलेगी। गुरुग्राम में सबसे ज्यादा EV गुरुग्राम को पहला सेंटर इसलिए बनाया जा रहा है क्योंकि यहां सबसे ज्यादा अमीर लोग रहते हैं और इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी सबसे तेजी से यहीं खरीदी जा रही हैं। इसके बाद टेस्ला मुंबई (बांद्रा-खार), बेंगलुरु (इंदिरानगर) और नई दिल्ली (एयरोसिटी) में भी ऐसे ही सेंटर खोलने की योजना बना रही है, क्योंकि इन जगहों पर भी इलेक्ट्रिक गाड़ियां खूब बिकती हैं।
Click here to Read More
Previous Article
मोटो G57 पावर 5G ₹12,999 में लॉन्च:दुनिया का पहला स्नैपड्रैगन 6s Gen 4 प्रोसेसर, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा; फीचर्स डिटेल में पढ़ें
Next Article
होंडा ने CB750 हॉर्नेट का 2026 वैरिएंट अनवील किया:बिना क्लच के गेयर शिफ्ट कर सकेंगे; 4 नए कलर ऑप्शंस भी पेश

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment