Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Gaurav First Public Appearance: 'बीवी है यार, प्यार अभी भी उतना ही है', आकांक्षा चमोला संग तलाक की खबरों के बाद गौरव खन्ना का फर्स्ट रिएक्शन

1 week ago

एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने हाल ही में रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में एंट्री ली. शो में एंट्री के साथ ही आकांक्षा ने एक बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वो और गौरव तलाक लेने जा रहे हैं. दोनों एक साल से अलग रह रहे हैं. आकांक्षा के इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया. गौरव खन्ना ने अब तक इसे लेकर चुप्पी साधी हुई है. 

गौरव खन्ना मंगलवार को हुए स्पॉट

अब मंगलवार को गौरव खन्ना को स्पॉट किया गया. गौरव खन्ना गाड़ी से उतरे और पैपराजी को एक-दो पोज दिए और फिर अंदर चले गए. गौरव की ये पब्लिक अपीरियंस वायरल है. तलाक की खबरों के बाद गौरव को पहली बार स्पॉट किया गया है. वो शो लाफ्टर शेफ के सेट पर स्पॉट हुए. इसके बाद में उन्होंने बाहर आकर रिएक्ट भी किया.

गौरव ने तलाक की खबरों पर किया रिएक्ट

गौरव ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर रिएक्ट भी किया. उन्होंने कहा, 'जैसे पहले हाल थे वैसे ही अभी भी हैं. प्यार अभी भी उतना है. सपोर्ट अभी भी उतना है. मैं हमेशा सपोर्ट करूंगा आकांक्षा को. मेरी बीवी है यार. प्यार किया तो पीछे क्यों हटूंगा. आकांक्षा को बेस्ट विशेज. पूरी जिंदगी में उसके साथ खड़ा हूं और उसको सपोर्ट कर रहा हूं. जीतकर आए लॉकअप.'

इसके अलावा गौरव ने पहली पोस्ट भी शेयर की है. इस पोस्ट के कैप्शन में गौरव ने लिखा- प्यार हमेशा. गौरव शूटिंग के लिए पहुंचे हैं. इसी दौरान के लुक की तस्वीरें उन्होंने शेयर की हैं. गौरव के लुक की बात करें तो वो व्हाइट टीशर्ट, लूज डेनिम और मैचिंग स्लीवलेस जैकेट में दिखे. उन्होंने काला चश्मा वियर किया और वॉच फ्लॉन्ट की. पूरे लुक में गौरव हैंडसम लग रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gaurav Khanna (@gauravkhannaofficial)

ये भी पढ़ें- गौतमी कपूर को आधी को मिली थी पति राम कपूर के 17 मिनट के किसिंग सीन की खबर, गुस्से में किया था ये

बता दें कि गौरव और आकांक्षा की शादी 24 नवंबर 2016 में हुई थी. कुछ सालों तक गौरव और आकांक्षा ने अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखा. गौरव को शो अनुपमा से फेम मिला था. इस शो में वो अनुज के रोल में दिखे थे. इस शो से गौरव की क्लीन इमेज भी सेट हुई. इसके बाद गौरव को बिग बॉस में देखा गया था. वो बिग बॉस के विनर बने. 

ये भी पढ़ें- Welcome to The Jungle के फैंस के लिए गुड न्यूज, मंगलवार को सस्ते में देख पाएंगे फिल्म, मिली इतनी भारी छूट

शो में गौरव ने अपनी पत्नी आकांक्षा के बारे में कई बातें की. साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी आकांक्षा बच्चे नहीं चाहती हैं इसीलिए वो बच्चे नहीं करेंगे. आकांक्षा गेस्ट वीक में शो में आई भी थीं. इस दौरान गौरव और आकांक्षा का रोमांस वायरल हो गया था.  

Click here to Read More
Previous Article
'लॉकअप 2' में 15 साल बड़े हर्षद चोपड़ा संग बढ़ रहीं शिवांगी जोशी की नजदीकियां? कंटेस्टेंट कर रहे गॉसिप
Next Article
'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग में शगुन शर्मा की हुई ऐसी हालत, शरीर पर आई चोटें, फोटोज हुईं वायरल

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment