Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'लॉकअप 2' में 15 साल बड़े हर्षद चोपड़ा संग बढ़ रहीं शिवांगी जोशी की नजदीकियां? कंटेस्टेंट कर रहे गॉसिप

1 week ago

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. इस बार शो में टीवी इंडस्ट्री के कई मशहूर चेहरे कैदी बनकर पहुंचे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहे हैं शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते हैं, वहीं अब शो के अंदर उनकी बढ़ती नजदीकियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. हाल ही में शो के कंटेस्टेंट और 'स्प्लिट्सविला 16' फेम योगेश रावत के एक दावे ने शिवांग और हर्षद के लिंक-अप रूमर्स को और हवा दे दी है. 

मुझे लगता है कि हर्षद ही उसके पीछे भागता है...
'लॉकअप 2' का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वरुण और योगेश को हर्षद और शिवांगी के बारे में बात करते हुए देखा जा सकता है. योगेश कहते हैं, 'हर्षद और शिवांगी के बीच कुछ चल रहा है, वो उसके लिए खाना बचाती है. एक ही थाली में खाना खाते हैं. हर्षद भी उसका ख्याल रखता है.' इसके बाद वरुण कहते हैं, 'मुझे लगता है कि हर्षद ही उसके पीछे भागता है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saas Bahu Aur Saazish (@sbsabpnews)

ये भी पढ़ें- Welcome to The Jungle के फैंस के लिए गुड न्यूज, मंगलवार को सस्ते में देख पाएंगे फिल्म, मिली इतनी भारी छूट

शिवांगी जोशी से 15 साल बड़े हैं हर्षद चोपड़ा
बता दें कि हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी बहुत अच्छे दोस्त हैं. दोनों ने मशहूर टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में एक साथ काम किया था, जहां दर्शकों ने इनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया. इसी दौरान दोनों के लिंक-अप की अफवाहें भी सामने आई थीं. बता दें कि हर्षद और शिवांगी की उम्र में करीब 15 साल का अंतर है. हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी से 15 साल बड़े हैं.

हर्षद चोपड़ा ने खोला बड़ा राज
बता दें कि 'लॉकअप' के प्रीमियर के दौरान हर्षद चोपड़ा ने एक बड़ा राज खोला था. उन्होंने कहा था, 'मैंने एक ही समय पर अपने दोस्त और अपनी गर्लफ्रेंड दोनों को खो दिया. मेरी गर्लफ्रेंड ने मेरे सबसे अच्छे दोस्त के साथ मुझे धोखा दिया. यही मेरा राज है.' हर्षद ये बात बताते हुए रो पड़े थे, तब शिवांगी जोशी ने आगे बढ़कर उन्हें संभाला था.

ये भी पढ़ें- गौतमी कपूर को आधी को मिली थी पति राम कपूर के 17 मिनट के किसिंग सीन की खबर, गुस्से में किया था ये

Click here to Read More
Previous Article
Photos: खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को मात देती हैं आकांक्षा चमोला, तस्वीरें देख समझ आएगा क्यों दीवाने हैं गौरव खन्ना
Next Article
Gaurav First Public Appearance: 'बीवी है यार, प्यार अभी भी उतना ही है', आकांक्षा चमोला संग तलाक की खबरों के बाद गौरव खन्ना का फर्स्ट रिएक्शन

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment