Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग में शगुन शर्मा की हुई ऐसी हालत, शरीर पर आई चोटें, फोटोज हुईं वायरल

1 week ago

टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस शगुन शर्मा इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर चर्चा में हैं. वो जल्द ही शो में धमाल मचाती नजर आएंगी. इसी बीच उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल  हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि शूटिंग के दौरान उन्हें  कई चोटें आई हैं.

'खतरों के खिलाड़ी 15' में घायल हुईं शगुन शर्मा 
एक्ट्रेस शगुन शर्मा 'खतरों के खिलाड़ी 15' में हिस्सा लेने के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. एडवेंचर रियलिटी शो की शूटिंग के लिए वो साउथ अफ्रीका गई थीं, जहां उन्होंने एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट पूरे किए और अपने बेखौफ अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया.

शो के दौरान शगुन ने ऊंचाई से जुड़े स्टंट, पानी में किए जाने वाले टास्क, खतरनाक जानवरों का सामना किया. हालांकि, इन स्टंट्स के दौरान वो घायल हो गईं.

ये भी पढ़ेंः आकांक्षा-गौरव से माही-जय तक, शादी के कई सालों बाद इन टीवी सितारों ने लिया तलाक

अब सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें उनके शरीर पर चोटों के कई निशान साफ दिखाई दे रहे हैं.

इन तस्वीरों को देखकर फैंस भी हैरान हैं और शो के खतरनाक स्टंट्स की कठिनाई का अंदाजा लगा रहे हैं. चोटिल होने के बावजूद शगुन शर्मा ने हार नहीं मानी और पूरे जज्बे के साथ शो में अपना सफर जारी रखा.

हाल ही में 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में पूरी हो चुकी है और सभी कंटेस्टेंट्स मुंबई लौट आए हैं. इस साल शो में कई पुराने कंटेस्टेंट्स भी नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ेंः Avika Gor Birthday Special: 'बालिका वधू' की छोटी आनंदी अब दिखती हैं बेहद ग्लैमरस, सालों बाद पहचानना हुआ मुश्किल

शो में रुबीना दिलैक, गौरव खन्ना, अविनाश मिश्रा, ओरहान अवत्रामणि (ओरी), फरहाना भट्ट, शगुन शर्मा, अविका गौर, हर्ष गुजराल, जैस्मिन भसीन, करण वही, रित्विक धनजानीस, रुहानिका धवन और धमाल मचाते दिखाई देंगे. शो 25 जुलाई से शुरू होगा.

Click here to Read More
Previous Article
Gaurav First Public Appearance: 'बीवी है यार, प्यार अभी भी उतना ही है', आकांक्षा चमोला संग तलाक की खबरों के बाद गौरव खन्ना का फर्स्ट रिएक्शन
Next Article
'मुझे मार दो, मैं श्रापित हूं', 'धुरंधर' फेम एक्ट्रेस आयशा खान को काले जादू का डर, बोलीं- मैं बहुत तकलीफ में हूं

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment