Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

मोटो G57 पावर 5G ₹12,999 में लॉन्च:दुनिया का पहला स्नैपड्रैगन 6s Gen 4 प्रोसेसर, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा; फीचर्स डिटेल में पढ़ें

5 months ago

मोटोरोला ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन मोटो G57 पावर 5G लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में दुनिया का पहला स्नैपड्रैगन 6s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 50 मेगापिक्सल सोनी LYTI 600+ AI कैमरा और 7000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। मोटो G57 पावर को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के सिंगल वैरिएंट में पेश किया गया है। फोन की सेल 3 दिसंबर से फ्लिपकार्ट, मोटोरोला की वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। कीमत और वेरिएंट्स मोटो G57 पावर 5G का बेस वैरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपए है, लेकिन लॉन्च ऑफर और बैंक डिस्काउट के साथ यह 12,999 रुपए में मिलेगा। स्मार्टफोन अभी सिर्फ एक ही स्टोरेज ऑप्शन में अवेलेबल है, लेकिन कंपनी ने कहा है कि इसे 256GB वैरिएंट भी लॉन्च कर सकती है। मोटो G57 पावर के तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे- पैंटोन रेगाटा, पैंटोन फ्लुइडिटी और पैंटोन कोर्सेयर। अगर आप बजट में 5G फोन ढूंढ रहे हैं, तो यह ऑप्शन अच्छा लगेगा क्योंकि इसमें NFC और IP रेटिंग जैसी फीचर्स नहीं हैं, लेकिन बेसिक यूजर्स के लिए ठीक है। डिस्प्ले और डिजाइन फोन में 6.72 इंच का फुल-एचडी+ LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। पीक ब्राइटनेस 1050 निट्स तक है, जिससे आउटडोर में ऑपरेट करना आसान होगा। कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन है और स्मार्ट वॉटर टच 2.0 फीचर से गीले हाथों से भी टच काम करेगा। डिजाइन की बात करें तो फोन का साइज 166.23 x 76.50 x 8.60 मिलीमीटर है और वजन 210.6 ग्राम, जो थोड़ा भारी लग सकता है लेकिन बैटरी की वजह से। यह प्लास्टिक बॉडी वाला फोन है, जो मिड-रेंज में कॉमन है। कैमरा सेटअप कैमरा डिपार्टमेंट में मोटो G57 पावर 5G का मेन हाइलाइट 50-मेगापिक्सल का सोनी LYT-600 सेंसर है, जो f/1.8 अपर्चर के साथ 2K वीडियो 60fps तक रिकॉर्ड कर सकता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस है, जो 119.5 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू देता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। AI फीचर्स जैसे शॉट ऑप्टिमाइजेशन, ऑटो स्माइल कैप्चर, मैजिक इरेजर, फोटो अनब्लर, रीइमेजिन ऑटो फ्रेम, पोर्ट्रेट ब्लर, पोर्ट्रेट लाइट, स्काई, कलर पॉप और सिनेमैटिक फोटोज हैं। डेली फोटोग्राफी के लिए यह ठीक रहेगा। प्रोसेसर और परफॉर्मेंस इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s Gen 4 चिपसेट है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसमें चार परफॉर्मेंस कोर्स 2.4GHz पर और चार एफिशिएंसी कोर्स 1.8GHz पर चलते हैं। 8GB LPDDR4x रैम के साथ मल्टीटास्किंग स्मूथ होगी और 128GB स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी में 5G, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.1, डुअल-बैंड वाई-फाई और USB टाइप-सी है। सेंसर्स में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी, एम्बिएंट लाइट और ई-कंपास हैं। साथ ही साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर। गेमिंग या हैवी यूज के लिए यह एवरेज परफॉर्म करेगा। बैटरी और चार्जिंग बैटरी लाइफ इस फोन का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है 7000mAh की दमदार बैटरी 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। कंपनी के मुताबिक, एक चार्ज पर स्मार्टफोन 2-3 दिन चल सकती है, खासकर लाइट यूजर्स के लिए। पुराने मोटो G सीरीज फोन्स की तरह ही, यह बैटरी फोकस्ड डिवाइस है। सॉफ्टवेयर और अपडेट्स मोटो G57 पावर 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड है, जो लेटेस्ट वर्जन है। मोटोरोला ने सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है, लेकिन OS अपग्रेड्स की डिटेल्स अभी क्लियर नहीं हैं।
Click here to Read More
Previous Article
क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने खरीदी MG साइबरस्टर, कीमत ₹75 लाख:फुल चार्ज में 580km की रेंज, 3.2 सेकेंड में 0-100kmph की स्पीड; जानें फीचर्स और स्पेक्स
Next Article
गुरुग्राम में 27 से शुरू होगा पहला टेस्ला सेंटर:डिलीवरी, मेंटेनेंस और चार्जिंग की सुविधा मिलेगी, मॉडल Y की शुरुआती कीमत ₹59 लाख

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment