Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा के साथ हुआ डरावना हादसा:फ्लाइट ने लैंड करते ही दोबारा उड़ान भरी, कहा- बेटी डरी हुई आंखों से देख रही थी

6 months ago

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने हाल ही में फ्लाइट में सफर किया था। जिस बीच हुई गड़बड़ी से वो सहम गईं। उनके साथ सफर में बेटी समारा भी मौजूद थी, जो बेहद डरी हुई थीं। रिद्धिमा ने बताया कि उनकी फ्लाइट लैंड हो रही थी, लेकिन लैंडिंग के ठीक बाद फ्लाइट ने दोबारा उड़ान भर दी, जिससे उनकी धड़कनें थम सी गई थीं। रिद्धिमा ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा है, 'आज मेरी बेटी और मैंने एक ऐसा पल महसूस किया जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगी। हमारी फ्लाइट जमीन पर उतरी ही थी कि अचानक फिर से आसमान की ओर उड़ने लगी। उन कुछ सेकंड्स में हमारी धड़कनें थम-सी गईं। मैंने उसका (बेटी समारा) हाथ बहुत कसकर पकड़े रखा, जबकि वह डर से भरी आंखों से मुझे देख रही थी, और मैं बस उसके लिए मजबूत बने रहने की कोशिश कर रही थी, अंदर से अपनी सांसों को संभालते हुए।' आगे रिद्धिमा ने लिखा है, 'हम कुछ देर के लिए सदमे में थे, लेकिन हम सुरक्षित हैं। और आखिर में यही सबसे जरूरी है। ऐसे अनुभव आपको हिला देते हैं, लेकिन वे आपको यह भी याद दिलाते हैं कि जिंदगी कितनी नाजुक और कीमती है।' अपनी पोस्ट में रिद्धिमा ने फ्लाइट से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि इस पोस्ट के अलावा भी रिद्धिमा ने एक स्टोरी में लिखा है, 'शुकराना गुरूजी।' बता दें कि रिद्धिमा कपूर साहनी, ऋषि कपूर और नीतू सिंह की बेटी हैं। रिद्धिमा एक फैशन डिजाइनर हैं, जिन्होंने भरत साहनी से शादी की थी। कपल की एक बेटी समारा है। रिद्धिमा कपूर जल्द ही नेटफ्लिक्स की सीरीज डाइनिंग विद द कपूर्स में कपूर फैमिली के साथ नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में करीना कपूर, सैफ अली खान, रणबीर कपूर, अरमान जैन, नीतू कपूर, बबीता कपूर भी नजर आएंगी। ये सीरीज 21 नवंबर को नेटफ्लिक्स में रिलीज होने वाली है।
Click here to Read More
Previous Article
फिल्म धुरंधर का ट्रेलर हुआ रिलीज:लॉन्च इवेंट में भावुक हुए रणवीर सिंह, 5 दिसंबर को रिलीज होगी ये मल्टीस्टारर फिल्म
Next Article
एक्ट्रेस गिरिजा के साथ लोकल ट्रेन में हुई थी छेड़छाड़:कहा- एक लड़के ने गले से लेकर नीचे तक उंगली फेरी, फिर अचानक पलट गया

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment