Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Eid-ul-fitr 2026 Moon Sighting: भारत में नहीं दिखा चांद, मुल्क में शनिवार 21 मार्च को ईद-उल-फितर

2 months ago

Eid-ul-fitr 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब समेत कई देशों ने 20 मार्च को ईद मनाए जाने की आधिकारिक पुष्टि कर दी थी. लेकिन भारत में ईद कब होगी इसकी चर्चा बनी हुई थी. आज शाम में मगरिब की नमाज के बाद आसमान में अर्धचंद्राकार चंद्रमा देखने की कोशिश की गई. लेकिन चांद नजर नहीं आया.

भारत में 21 मार्च को ईद

गुरुवार, 18 मार्च 2026 को शव्वाल पर्व की शुरुआत का प्रतीक माना जाना वाला अर्धचंद्राकार चंद्रमा भारत में नहीं दिखाई दिया. इसके बाद धार्मिक अधिकारियों ने घोषणा की है कि, भारत में शनिवार, 21 मार्च को ईद-उल-फितर मनाया जाएगा. वहीं 20 मार्च को रमजान का आखिरी दिन और अलविदा जुमा रहेगा. रोजेदार 20 मार्च को 30 रोजा पूरा करेंगे और शनिवार को मुल्क में ईद होगी.

भारत में नहीं दिखा चांद

नई दिल्ली की जामा मस्जिद के उप शाही इमाम सैयद शबान बुखारी ने भी घोषणा की है कि, राजधानी दिल्ली में चांद नहीं दिखा है, इसलिए ईद-उल-फितर शनिवार (21 मार्च) को मनाई जाएगी.

भारत के कई शहरों में चांद नजर नहीं आने की पुष्टि की गई, जिसके बाद ईद 21 मार्च को मनाए जाने का फैसला लिया गया. हैदराबाद में भी गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया. लखनऊ इस्लामिक सेंटर के चैयरमैन मौलाना खालिद रशीद ने यह घोषणा की है कि, ईद अब शनिवार 21 मार्च को मनाई जाएगी.

डेक्कन मुस्लिम उलेमा काउंसिल सेंट्रल रोहित हिलाल कमेटी के अध्यक्ष ने भी घोषणा की है कि, भारत में शनिवार 21 मार्च को ईद-उल-फितर 2026 मनाया जाएगा, क्योंकि आज चांद नहीं दिखा है.

बहुत कम समय के लिए दिखता है चांद

शव्वाल का नया चांद बहुत पतला दिखाई देता है और सूर्यास्त के बाद ही पश्चिम दिशा में नजर आता है. जैसे-जैसे अंधेरा बढ़ता है चांद जल्दी ही क्षितिज के नीचे चला जाता है. इन्हीं कारणों से इसे देखने के लिए समय बहुत कम होता है. हालांकि आज भारत में चांद नजर नहीं आया. इसका एक कारण खराब मौसम, बादल छाए रहना और बारिश भी है.

ये भी पढ़ें: Eid 2026 Mubarak: ईद आई है खुशियों का पैगाम लेकर, ईद-उल-फितर पर अपनों को दें मुबारकबाद भेजे ये शायरी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Click here to Read More
Previous Article
Eid 2026 Date Confirmed: ईद की डेट का कंफ्यूजन हुआ दूर, सऊदी अरब में 20 और भारत में 21 मार्च को होगी ईद
Next Article
मैहर शारदा मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन आस्था का सैलाब, दर्शन के लिए जुटे लाखों श्रद्धालु!

Related जीवन शैली Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment