Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Eid 2026 Date Confirmed: ईद की डेट का कंफ्यूजन हुआ दूर, सऊदी अरब में 20 और भारत में 21 मार्च को होगी ईद

2 months ago

Eid 2026 Date Confirmed: सऊदी अरब में शव्वाल का नया चांद दिखाई नहीं देने की आधिकारिक पुष्टि बीते दिन 18 मार्च को ही कर दी गई थी. शव्वाल का नया चांद दिखाई नहीं देने के कारण सऊदी में आज आखिरी रोजा रखा गया और कल यानी 20 मार्च को ईद-उल-फितर मनाया जाएगा. आज सऊदी में चांद रात है.

सऊदी में ईद-उल-फितर की तारीख की आधिकारिक घोषणा के बाद भारत में ईद की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बनी थी. सभी कि निगाहें आज आसमान में ही टिकी थी. लेकिन 19 मार्च को भारत में दिल्ली, हैदराबाद, लखनऊ समेत कहीं भी शव्वाल का नया चांद (हिलाल) नजर आने की पुष्टि नहीं की गई. इसके बाद ईद तारीख भी तय हो गई है.

ईद की तारीख में 20-21 मार्च का कंफ्यूजन खत्म

सऊदी में 19 मार्च 2026 को जुमे के दिन ईद-उल-फितर मनाया जाएगा. वहीं भारत में 21 मार्च को ईद रहेगी. नई दिल्ली की जामा मस्जिद के उप शाही इमाम सैयद शबान बुखारी और  लखनऊ इस्लामिक सेंटर के चैयरमैन मौलाना खालिद रशीद ने यह घोषणा की है कि, भारत में शनिवार, 21 मार्च को ईद-उल-फितर रहेगा.

बाजारों में रौनक

ईद की तारीख की आधिकारिक घोषणा के बाद सऊदी से लेकर भारत और दुनियाभर में बाजारों में रौनक बढ़ गई है और लोग ईद की तैयारियों में जुट गए हैं. मुसलमान एक दूसरे को गले लगाकर चांद रात और ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं. वहीं मस्जिदों से लेकर बाजारों तक हर जगह ईद की रौनक देखने को मिल रही है. इस साल माह-ए-रमजान का 30 दिनों का रोजा पूरा करने के बाद ईद मनाई जाएगी. इसलिए ईद से पहले की रात मुसलामनों के लिए उत्साह और इबादत से भरा है. 

मस्जिद और ईदगाहों में तैयारियां तेज

चांद नजर आने के बाद ईद-उल-फितर की नमाज को लेकर मस्जिद और ईदगाहों में भी तैयारियां तेज हो गई हैं. प्रशासन की ओर से नमाज के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है जिससे कि, बड़ी संख्या में लोग एक साथ नमाज अदा कर सकें. ईद की सुबह मुसलमान नए कपड़े पहनकर मस्जिद और ईदगाह में ईद की विशेष नमाज अदा करते हैं, मुक्ल के अमन व चैन की कामना करते हैं, जकात अदा करते हैं और फिर एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं.

ईद पर जकात-उल-फितरा का महत्व

ईद-उल-फितर पर जकात देना जरूरी माना जाता है. यह इस्लाम के 5 स्तंभों में एक है. जकात का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाना होता है, जिससे कि गरीब लोग भी ईद की खुशियों में शामिल हो सकें.

ये भी पढ़ें: Eid-ul-fitr Moon 2026: ईद का नया चांद देखने की जरूरी शर्तें क्या हैं, जान लें नियम
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Click here to Read More
Previous Article
Navratri 2 Day Maa Brahmacharini: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से पाएं तप, ज्ञान और मनोवांछित फल! जानें विधि, मंत्र और आरती
Next Article
Eid-ul-fitr 2026 Moon Sighting: भारत में नहीं दिखा चांद, मुल्क में शनिवार 21 मार्च को ईद-उल-फितर

Related जीवन शैली Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment