Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Dhurandhar की फैन हुईं प्रीति जिंटा, बोलीं- 'ये हर देशभक्त के लिए लव लेटर है'

6 months ago

रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट दिया है. ये फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है और जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी. इस फिल्म को लेकर लोगों के बहुत रिएक्शन सामने आ रहे हैं. बॉलीवुड सेलेब्स भी फिल्म देखने के बाद सबकी खूब तारीफ कर रहे हैं. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने रणवीर सिंह की धुरंधर देखी है और उसके बाद तारीफ में लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर दिया है.

प्रीति जिंटा का पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उन्होंने फिल्म की इतनी तारीफ की है कि जिसने ये फिल्म नहीं देखी होगी वो भी जाकर थिएटर में इसे जरुर देख लेगा. उनके पोस्ट पर खूब कमेंट भी आ रहे हैं.

प्रीति जिंटा हुईं धुरंधर की फैन

प्रीति जिंटा ने लिखा- 'आज का दिन बहुत मजेदार था. बहुत दिनों बाद मैंने अकेले थिएटर में फिल्म देखी. दोपहर का शो हाउसफुल था और वाह क्या जबरदस्त फिल्म थी! शायद ये उन बेहतरीन फिल्मों में से एक है जो मैंने बहुत समय बाद देखी है. रॉ और रियल, जिसमें रणवीर सिंह, अक्षय, संजय दत्त, आर माधवन,अर्जुन रामपाल,सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और बाकी सभी एक्टर्स की शानदार परफॉर्मेंस थी. मुझे दिल को छू लेने वाला और दिल की धड़कन बढ़ा देने वाला म्यूजिक बहुत पसंद आया और सबसे ज्याजा मुझे आदित्य धर का डायरेक्शन बहुत पसंद आया. बहुत मुश्किल और फिर भी इतने दिल से बनाया गया.'


प्रीति ने आगे लिखा- 'यह कोई फिल्म नहीं है. ये हर उस अनजान आदमी, औरत और देशभक्त के लिए एक लव लेटर है जिसने हमारे देश की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाली.साढ़े तीन घंटे पलक झपकते ही बीत गए और मैं इसे दोबारा देखने के लिए तैयार हूं. आदित्य धर मेरे पास शब्द नहीं हैं! जब मेरे पास शब्द होंगे तो मैं आपको कॉल करके बताऊंगा कि मुझे कैसा लगा और मुझे यह मास्टरपीस कितना पसंद आया. तब तक मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि इसे मिस मत करना दोस्तों! जाकर इसे देखो. इस मास्टरपीस को जिंदा करने के लिए कास्ट और क्रू को बहुत-बहुत बधाई.'

ये भी पढ़ें: IPL 2026: आईपीएल से कितनी कमाई करती हैं प्रीति जिंटा, जानें कितनी है नेटवर्थ

Click here to Read More
Previous Article
दिव्यांग लड़के की सेल्फी की रिक्वेस्ट नजरअंदाज कर अनुष्का-विराट हुए ट्रोल, लोग बोले- 'इतना घमंड सही नहीं है'
Next Article
IPL 2026: आईपीएल से कितनी कमाई करती हैं प्रीति जिंटा, जानें कितनी है नेटवर्थ

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment