Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

IPL 2026: आईपीएल से कितनी कमाई करती हैं प्रीति जिंटा, जानें कितनी है नेटवर्थ

6 months ago

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा फिल्मों में एक्टिंग के अलावा स्पोर्ट्स में भी दिलचस्पी रखती हैं. वो आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की मालकिन हैं. प्रीति की टीम टीम पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 में फाइनल में भी पहुंची थी. एक्ट्रेस आईपीएल से मोटा पैसा कमाती हैं. आइए जानते हैं एक्ट्रेस की नेटवर्थ कितनी है. 

प्रीति जिंटा की आईपीएल से कमाई
प्रीति जिंटा आईपीएल से मोटा पैसा कमाती हैं. आईपीएल की टिकट सेलिंग से वो तगड़ी कमाई करती हैं. आईपीएल टीम के मालिकों को 80 परसेंट तक हिस्सा मिलता है. इसके अलावा वो स्पॉन्सरशिप से भी कमाई करती हैं.

बता दें कि प्रीति जिंटा 2008 में पंजाब किंग्स की को-ओनर बनी थीं.  2008 में ये टीम 76 मिलियन डॉलर में खरीदी गई थी. 2022 में ये वैल्यू बढ़कर 925 मिलियन डॉलर हो गई है. 2008 में प्रीति ने 35 करोड़ रुपये इस टीम में इंवेस्ट किए थे. अब मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, ये इंवेस्टमेंट 350 करोड़ हो गई है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

प्रीति जिंटा की नेटवर्थ

मालूम हो कि प्रीति जिंटा इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों खास जगह बनाई है. प्रीति अब लग्जरी लाइफ एंजॉय करती हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वो 183 करोड़ की नेटवर्थ की मालकिन हैं.  खबरें हैं कि प्रीति एक ब्रांड एंडोर्स करने का 1.5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. वो एक्टिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस से कमाती हैं. प्रीति के पास मुंबई में 17 करोड़ का घर भी है. इसके अलावा उनका एक घर शिमला में भी है. इस घर की कीमत 7 करोड़ रुपये बताई जाती है. 

प्रीति ने जीन गुडइनफ से शादी की है. वो पति के साथ लॉस एंजेलस रहती हैं. उनके पास बेवर्ली हिल्स में भी बंगला है. प्रीति दो बच्चों की मां भी हैं. 

वर्क फ्रंट पर प्रीति को फिल्म लाहौर 1947 में देखा जाएगा. इस फिल्म में वो सनी देओल के अपोजिट रोल में दिखेंगी. फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं. 

Click here to Read More
Previous Article
Dhurandhar की फैन हुईं प्रीति जिंटा, बोलीं- 'ये हर देशभक्त के लिए लव लेटर है'
Next Article
Tuesday Box Office Collection: ‘धुरंधर’ के आगे ठंडी पड़ीं 'किस किस को प्यार करूं 2' से 'अखंडा 2' तक सभी फिल्में, जानें -मंगलवार का कलेक्शन

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment