Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

दिव्यांग लड़के की सेल्फी की रिक्वेस्ट नजरअंदाज कर अनुष्का-विराट हुए ट्रोल, लोग बोले- 'इतना घमंड सही नहीं है'

6 months ago

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसके बाद कपल को काफी ट्रोल किया जा रहा है. दरअसल वीडियो में अनुष्का और विराट प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम श्री हित कुंज, राधा केराह के दर्शन के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं और इस दौरान वे फैंस से रूड बिहेव करते दिख रहे हैं. इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सेलिब्रिटी कपल ट्रोल्स के निशाने पर आ गया है. 

अनुष्का-विराट हो रहे ट्रोल
वारयल हो रहे वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कड़ी सुरक्षा के बीच एक भीड़भाड़ वाले एयरपोर्ट टर्मिनल से गुज़रते हुए दिखाई दे रहे हैं. जैसे ही वे अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रहे थे, एक शख्स, जिसे यूजर्स ने दिव्यांग बताया है, तस्वीर लेने के लिए उनके पास आने की कोशिश करता हुआ दिखाई दिया उसने सेल्फी क्लिक करने के लिए उनसे रिक्वेस्ट भी की. हालांकि, चमकते कैमरों, फैंस और सुरक्षाकर्मियों की अफरा-तफरी के बीच, यह जोड़ा सेल्फी के लिए नहीं रुका और अपनी कार की ओर बढ़ता रहा. उनके सिक्योरिटी गार्ड्स ने ही उस दिव्यांग व्यक्ति को एक तरफ हटाया, जबकि क्रिकेटर अपनी गाड़ी की ओर चलते रहे. कपल के इस बिहेव की वजह से अब वे काफी ट्रोल हो रहे हैं.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने फैंस को 'निराश' किया
एयरपोर्ट वीडियो के बाद, कई यूजर्स ने इस जोड़े पर पाखंड और असंवेदनशीलता का आरोप लगाया, खासकर इसलिए क्योंकि ये रिक्वेस्ट एक दिव्यांग व्यक्ति की ओर से आई थी. एक यूजर ने लिखा, “बहुत बुरा बर्ताव."एक अन्य ने लिखा, "बेचारे बच्चे के साथ कितना बुरा किया." वहीं एक और ने लिखा, "लगता तो नहीं है कि प्रेमानंद महाराज जी से मिले हैं." वहीं एक और ने लिखा, " इतना घमंड सही नहीं है." वहीं एक अन्य ने लिखा, " पता नहीं ऐसे लोगों के फैंस बनते ही क्यों हैं." 



वहीं इस घटना को लेकर ट्रोल हो रहे अनुष्का और विराट ने अभी तक इस पर कोई क्लियरिफिकेशन नहीं दिया है. 

 

Click here to Read More
Previous Article
फैमिली के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं माधुरी दीक्षित, कैजुअल लुक में पति डॉ नेने संग दिए जमकर पोज
Next Article
Dhurandhar की फैन हुईं प्रीति जिंटा, बोलीं- 'ये हर देशभक्त के लिए लव लेटर है'

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment