Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

डेटिंग की अफवाहों के बीच फिर साथ दिखे दिशा–तलविंदर:लोलापालूजा म्यूजिक फेस्टिवल में दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए

4 months ago

मुंबई में हुए लोलापालूजा इंडिया 2026 म्यूजिक फेस्टिवल में एक्ट्रेस दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर तलविंदर एक साथ नजर आए। दोनों की मौजूदगी ने एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर चर्चा तेज कर दी है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दिशा और तलविंदर इवेंट में एक-दूसरे का हाथ पकड़े दिखे। इवेंट में तलविंदर ने काली टी-शर्ट और डेनिम जींस पहनी थी। इसके साथ उन्होंने अपना खास फुल-फेस मेकअप किया हुआ था, जो उनके स्टेज लुक का हिस्सा है। वहीं दिशा पाटनी ने व्हाइट कॉर्सेट टॉप के साथ बैगी डेनिम जींस पहनी थी। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब दोनों साथ दिखे हों। इससे पहले उदयपुर में नूपुर और स्टेबिन बेन की शादी के दौरान भी दोनों को साथ देखा गया था। कौन हैं सिंगर तलविंदर? तलविंदर का पूरा नाम तलविंदर सिंह सिद्धू है। वह एक इंडिपेंडेंट पंजाबी सिंगर हैं। तलविंदर अपनी पहचान छुपाकर रखने के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर चेहरे पर पेंट या कवर लगाते हैं। उनके गानों में पंजाबी RB और पॉप का नया अंदाज देखने को मिलता है। तलविंदर के मशहूर गानों में गल्लां 4, मिसफिट, फंक सॉन्ग, धुंधला, हसीन, ख्याल, विशेज और पल पल शामिल हैं। सिंगर ने दुआ लीपा और जी-ईजी जैसे अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के लिए ओपनिंग परफॉर्मेंस भी दी है।
Click here to Read More
Previous Article
77वें गणतंत्र दिवस की सेलेब्स ने शुभकामनाएं दीं:आलिया भट्ट ने बेटी राहा का बनाया तिरंगा शेयर किया, ऋतिक और अक्षय ने भी दी बधाई
Next Article
दिवंगत धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण सम्मान:भावुक हुईं हेमा मालिनी, कहा- काश यह सम्मान उन्हें पहले मिल जाता, जब वह हमारे साथ होते

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment