Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

दिवंगत धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण सम्मान:भावुक हुईं हेमा मालिनी, कहा- काश यह सम्मान उन्हें पहले मिल जाता, जब वह हमारे साथ होते

4 months ago

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को रविवार को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषणा की गई। यह सम्मान फिल्म इंडस्ट्री में उनके लंबे और अहम योगदान के लिए दिया जाएगा। बता दें कि धर्मेंद्र का निधन पिछले साल 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में हुआ था। इस घोषणा के बाद उनकी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने धर्मेंद्र की तस्वीर के साथ लिखा कि उन्हें गर्व है कि सरकार ने धरम जी के फिल्म इंडस्ट्री में दिए गए योगदान को पहचान दी है और उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया है। पूरा परिवार बहुत खुश-उत्साहित है: हेमा मालिनी वहीं, इंडिया टुडे से बात करते हुए हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को यह सम्मान मिलने पर कहा कि पूरा परिवार बहुत खुश और उत्साहित है। उन्होंने कहा, “हम जरूर चाहते थे कि यह सम्मान उन्हें पहले मिला जाता, जब वह हमारे साथ इसे लेने के लिए मौजूद होते, लेकिन फिर भी हम खुश हैं। वह इस सम्मान के पूरी तरह हकदार थे। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को बहुत कुछ दिया है।” हेमा मालिनी ने आगे कहा कि आज हर कोई चाहे उनके फैंस हों या फिल्म इंडस्ट्री के लोग धर्मेंद्र के बारे में अच्छी बातें कर रहा है। यह देखकर उनका दिल गर्व से भर जाता है। उन्होंने बताया कि सभी चाहते थे कि उन्हें यह सम्मान मिले। धर्मेंद्र ने कभी अवॉर्ड की परवाह नहीं की। जिंदा रहते हुए उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के अलावा कोई फिल्मफेयर अवॉर्ड भी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यह वह सामान्य तौर पर बता रही हैं, लेकिन अलग-अलग जगहों से लोगों का जो प्यार और सम्मान उन्हें मिला, वह दिल को छू लेने वाला है। हेमा मालिनी ने यह भी कहा कि धर्मेंद्र सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि सच्चे कलाकार थे। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को बहुत कुछ दिया, अलग-अलग तरह के किरदार निभाए और कई युवाओं के लिए प्रेरणा बने। ईशा देओल ने भी खुशी जताई वहीं धर्मेंद्र को सम्मान मिलने की घोषणा को लेकर उनकी बेटी ईशा देओल ने भी खुशी जताई। साथ ही उन्होंने भाई सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की भी तारीफ की। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा, “हैप्पी रिपब्लिक डे। बहुत खुशी है कि हमारे पापा को पद्म विभूषण सम्मान दिया जा रहा है और बॉर्डर 2 जरूर परिवार के साथ देखें। हमने यह फिल्म कल रात देखी।” ईशा ने सनी देओल को टैग करते हुए लिखा, “आप सबसे बेस्ट हो।” वहीं फिल्म की दूसरी कास्ट को टैग करते हुए उन्होंने लिखा, “शानदार, सैल्यूट।” बता दें कि रविवार को सनी देओल अपनी बहनों ईशा और अहाना देओल के साथ लंबे समय बाद सार्वजनिक रूप से नजर आए। तीनों ने साथ में फिल्म बॉर्डर 2 देखी। आर. माधवन को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा वहीं, एक्टर आर. माधवन को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान को लेकर माधवन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है और वह इसे पूरे सम्मान और विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। अपने मैसेज में माधवन ने यह भी लिखा कि वह यह सम्मान अपने पूरे परिवार की तरफ से स्वीकार कर रहे हैं, जिनका साथ और भरोसा हमेशा उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहचान उन्हें उनके गुरु के आशीर्वाद, चाहने वालों की शुभकामनाओं और भगवान की कृपा से मिली है। माधवन ने आगे लिखा कि वह इस सम्मान को सिर्फ एक अवॉर्ड नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी मानते हैं। उन्होंने कहा कि वह इस सम्मान को ईमानदारी, सच्चाई और इसके मूल्यों के साथ निभाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें मिले प्यार और मैसेजों से वह बहुत इंप्रेस हैं और सभी को जवाब देने के लिए थोड़ा समय चाहते हैं।
Click here to Read More
Previous Article
डेटिंग की अफवाहों के बीच फिर साथ दिखे दिशा–तलविंदर:लोलापालूजा म्यूजिक फेस्टिवल में दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए
Next Article
ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन में बॉर्डर 2 ने धुरंधर को पछाड़ा:सनी देओल की फिल्म ने तीन दिनों में 129.89 करोड़ रुपए की कमाई की

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment