Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

77वें गणतंत्र दिवस की सेलेब्स ने शुभकामनाएं दीं:आलिया भट्ट ने बेटी राहा का बनाया तिरंगा शेयर किया, ऋतिक और अक्षय ने भी दी बधाई

4 months ago

एक्टर ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट जैसे कई सेलेब्स ने 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। ऋतिक रोशन ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और लिखा, “आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिन्द।” वहीं आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा द्वारा बनाया गया तिरंगे का पोस्ट शेयर कर रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं दीं। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “गर्व से कहो हम भारतीय हैं। हैप्पी रिपब्लिक डे। जय हिंद, जय भारत।” प्रियंका चोपड़ा जोनस ने भी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आज से 77 साल पहले… हैप्पी रिपब्लिक डे।” वरुण धवन ने अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के किरदार की झलक शेयर करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं सनी देओल ने लिखा, “अपनी आन, मान और शान से ऊपर हिंदुस्तान को रखने वाले मिट्टी के बेटे! आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।” इसके अलावा अनिल कपूर, अनुपम खेर, सोनम कपूर, सुनील शेट्टी, आयुष्मान खुराना, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी, मनोज बाजपेयी, विक्की कौशल और राजकुमार राव जैसे कई सितारों ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
Click here to Read More
Previous Article
हरियाणा में बॉलीवुड एक्ट्रेस से बदसलूकी का फोटो:स्टेज के पास गुलाब लेकर खड़ा व्यक्ति, मौनी रॉय ने फिंगर दिखा छोड़ा शो; बोलीं- कमर पर हाथ रखा
Next Article
डेटिंग की अफवाहों के बीच फिर साथ दिखे दिशा–तलविंदर:लोलापालूजा म्यूजिक फेस्टिवल में दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment