Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने का सपना, 900 किलोमीटर दूर मुंबई पहुंचा 16 वर्षीय नाबालिग

1 week ago

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक्टिंग में करियर बनाने का सपना लेकर 16 वर्षीय नाबालिग करीब 900 किलोमीटर का सफर तय कर मुंबई पहुंच गया. परिवार ने उसे लापता बताया था. पुलिस ने उसे गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में अकेले घूमते पाया.

ऐसे किया 900 किलोमीटर का सफर

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग गुरुवार दोपहर स्कूल जाने के बहाने घर से निकला था, लेकिन स्कूल नहीं गया. वो छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचा और ट्रेन से नागपुर गया. इसके बाद नागपुर से मुंबई के लिए कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ी और अगले दिन सुबह गोरेगांव स्टेशन पहुंचा. यहां से वो पैदल ही फिल्म सिटी पहुंच गया.

ये भी पढ़े 'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

फिल्म सिटी में अकेले घूम रहे नाबालिग पर पुलिस की नजर पड़ी. सूचना मिलने के बाद मोबाइल पुलिस यूनिट मौके पर पहुंची और उसे पूछताछ के लिए आरे पुलिस स्टेशन ले जाया गया. पूछताछ में नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वो टीवी के लोकप्रिय सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अभिनय करना चाहता है. एक्टिंग में करियर बनाने के सपने के चलते ही वो घर से निकलकर मुंबई आया था.

पुलिस ने जब उसके परिवार से संपर्क किया तो उसके पिता ने बताया कि वो गुरुवार से लापता था. फिलहाल नाबालिग आरे पुलिस की देखरेख में सुरक्षित है और उसके पिता उसे वापस लेने के लिए मुंबई आ रहे हैं. बिना परिवार को बताए इतनी लंबी दूरी तय कर मुंबई पहुंचे इस नाबालिग के मामले ने एक बार फिर बच्चों के सपनों और उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TMKOC_Neela Film Productions (@taarakmehtakaooltahchashmahnfp)

ये भी पढें- Box office Collection: तमिल फिल्म 'डीसी' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, दो दिन में तोड़ा 10 फिल्मों का रिकॉर्ड

बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैंस का फेवरेट शो है. ये शो 18 साल से चल रहा है. शो ने अपनी स्टोरीलाइन से फैंस को खूब एंटरटेन किया है. हाल ही में शो के 18 साल पूरे हुए. मेकर्स ने पूरी टीम के साथ जश्न मनाया. इस शो में दिखाया जाता है कि अलग-अलग धर्म-जाति के लोग एक सोसायटी में कैसे मिल-जुलकर रहते हैं. फैंस ने इस शो पर खूब प्यार लुटाया है. इस शो में दिलीप जोश, तनुज महाशब्दे, सोनालिका जोशी, अमिट भट्ट, श्याम पाटक जैसे स्टार्स हैं. 

शो में दिशा वकानी, जेनिफर मिस्त्री और शैलेश लोढ़ा जैसे स्टार्स भी नजर आए थे. लेकिन उन्होंने ये शो छोड़ दिया है. दिशा मैटरनिटी लीव पर गई थीं. उसके बाद वो शो में वापस ही नहीं आईं. वहीं शैलेश और जेनिफर ने शो छोड़ने के बाद मेकर्स पर कई आरोप भी लगाए थे.

Click here to Read More
Previous Article
कौन हैं चार्ली चौहान? क्रिकेटर रमनदीप सिंह संग गुपचुप शादी रचाकर सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस
Next Article
बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment