Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

अनुपम खेर ने की सतीश शाह की पत्नी से मुलाकात:एक पल के लिए मधु शाह ने पति को याद किया, फिर याददाश्त चली गई

6 months ago

एक्टर अनुपम खेर हाल ही में दिवंगत एक्टर सतीश शाह के घर पहुंचे, जहां उन्होंने सतीश की पत्नी मधु शाह से मुलाकात की। सतीश शाह का निधन 25 अक्टूबर को हुआ था। उनके परिवार में सिर्फ उनकी पत्नी हैं, कोई संतान नहीं है। अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “स्विट्जरलैंड से आने के बाद मैं सतीश शाह की पत्नी मधु से मिलने गया। मन में अजीब सी घबराहट थी। मधु अल्जाइमर के शुरुआती दौर में हैं। मैं नहीं जानता था कि उन्हें कब क्या याद आएगा ? उनसे सतीश की बात करूं या कुछ और कहूं! अपने आंसू रोकने की पूरी कोशिश कर रहा था। समझ में नहीं आ रहा था कि आंखों में ज्यादा आंसू केवल सतीश के जाने के हैं या मधु की याददाश्त जाने के भी।” उन्होंने आगे लिखा,“वो एक घंटा, जो मैंने सतीश के घर गुजारा, बहुत ही उदासी से भरा था। पर मैंने मधु से एक वादा किया कि मैं उनसे लगातार मिलने आता रहूंगा। और शायद मैं कुछ कर भी तो नहीं सकता।” मधु ने एक पल के लिए सतीश को याद किया वीडियो में अनुपम खेर बताते हैं कि मधु ने उन्हें पहचान लिया और कहा, “थैंक यू आने के लिए।”, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी याददाश्त चली गई। खेर ने कहा, “वो चीजें फेज में याद करती हैं। मैं नहीं चाहता था कि उस विषय पर बात करूं, डर था कि कहीं उनकी याददाश्त पर असर न पड़े।” खेर ने वीडियो में बताया कि एक पल के लिए मधु ने कहा - “चला गया।” जब उन्होंने यह कहा, उस समय मधु की आंखों में आंसू थे और फिर उनकी याददाश्त चली गई। इसके बाद मधु ने कई बातें कीं। अशोक पंडित ने मुलाकात का वीडियो शेयर किया वहीं, फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी मधु शाह और अनुपम खेर के साथ इस मुलाकात का वीडियो शेयर किया। वीडियो में अनुपम खेर मधु के साथ गाना गाते नजर आए। हालांकि मधु को गाने के शब्द समझने में थोड़ी देर लगी, लेकिन बाद में उन्होंने खेर को हाथ जोड़कर धन्यवाद कहा। अशोक पंडित ने वीडियो के साथ लिखा, “क्या उम्मीद और पॉजिटिविटी से भरा हुआ खूबसूरत पल था। हम अपने प्यारे दोस्त सतीश शाह को उनके घर पर मधु के साथ याद कर रहे थे। वहां अनुपम खेर, मैं, उनकी बहन, अरविंद जी और रमेश जी मौजूद थे। हमने मधु के साथ कुछ वक्त बिताया और गाने गाए।” उन्होंने आगे लिखा, “मधु के लिए पॉजिटिव एनर्जी और दुआएं भेजते रहिए, ताकि वो फिर से पहले जैसी मुस्कराती और हंसती रहें। अच्छी सोच चमत्कार कर सकती है।”
Click here to Read More
Previous Article
धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराए गए भर्ती:सांस लेने में हुई थी परेशानी, हॉस्पिटल स्टाफ ने बताया- एक्टर आईसीयू में हैं, हालत स्थिर है
Next Article
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने KBC में जीते ₹50 लाख:14 सवालों के दिए सही जवाब, 2 पर फंसे; अमिताभ बोले-मेरी मां भी पंजाब से थीं

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment