Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराए गए भर्ती:सांस लेने में हुई थी परेशानी, हॉस्पिटल स्टाफ ने बताया- एक्टर आईसीयू में हैं, हालत स्थिर है

6 months ago

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत शुक्रवार को खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार देर रात पत्रकार विक्की लालवानी ने सोशल मीडिया पर बताया कि धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल लाया गया। अस्पताल के एक कर्मचारी ने उन्हें बताया, “धर्मेंद्र को सांस लेने में परेशानी थी। फिलहाल वे आईसीयू में हैं और आराम कर रहे हैं।” कर्मचारी ने आगे कहा, “चिंता की कोई बात नहीं है। उनकी हालत स्थिर है। उनके सारे शरीर के पैरामीटर ठीक हैं। उनका हार्ट रेट 70, ब्लड प्रेशर 140/80 और यूरीन आउटपुट भी सामान्य है।” शुक्रवार शाम धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें सामने आई थी। उस समय इंडिया टूडे की रिपोर्ट में सामने आया था धर्मेंद्र को रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल जाना था, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें कुछ समय के लिए अस्पताल में ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। धर्मेंद्र 8 दिसंबर को 90 साल के हो जाएंगे और छह दशकों से अधिक समय से उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। उम्र के कारण उनकी कमजोरी और हल्की बुखार की शिकायत सामने आई है, लेकिन उनके परिवार के करीबी सूत्रों ने कहा है कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और घबराने वाली कोई बात नहीं है। उन्होंने फैंस से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। बता दें कि धर्मेंद्र ने अपने लंबे करियर में कई बार स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना किया है, पर वह बॉलीवुड के सबसे फिट और सक्रिय वरिष्ठ कलाकारों में गिने जाते हैं। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म 'इक्कीस' का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था, जिसमें उन्होंने दमदार अभिनय किया है।
Click here to Read More
Previous Article
हैलोवीन पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:आलिया बनीं ‘लारा क्रॉफ्ट’, ‘लेडी सिंघम’ के लुक में दिखीं दीपिका, नीता अंबानी ‘ऑड्री हेपबर्न’ के लुक में नजर आईं
Next Article
अनुपम खेर ने की सतीश शाह की पत्नी से मुलाकात:एक पल के लिए मधु शाह ने पति को याद किया, फिर याददाश्त चली गई

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment