Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने KBC में जीते ₹50 लाख:14 सवालों के दिए सही जवाब, 2 पर फंसे; अमिताभ बोले-मेरी मां भी पंजाब से थीं

6 months ago

पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ 31 अक्टूबर की रात 9 बजे प्रसारित हुए टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में नजर आए। अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे दिलजीत ने 14 सवालों का सही जवाब दिया। पहले 10 सवालों के जवाब में उन्होंने कोई भी लाइफलाइन यूज नहीं की। जब अमिताभ बच्चन ने उनसे कहा कि आप पांच सवालों का सही जवाब देकर अपनी लाइफ लाइन जिंदा कर सकते हो तो इस पर सिंगर ने मुस्कुराते हुए कहा कि अभी तो लाइफलाइन यूज ही नहीं की। अगले राउंड में अगर यूज करुंगा तब मुझे मेरी लाइफलाइन वापस कर देना। केवल दूरदर्शन और एलोरा के मंदिर से जुड़े सवालों के जवाब पर ही दिलजीत फंसे और लाइफ लाइन यूज की। इस तरह दिलजीत ने शो में 50 लाख रुपए जीते हैं। इस पैसे को उन्होंने तुरंत ह ग्लोबल सिख संस्था के जरिए पंजाब के बाढ़ प्रभावितों के नाम कर दिया। दिलजीत ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों के लिए वह और पैसा जीतना चाहते थे, मगर हूटर बजने से टाइम आउट हो गया। अमिताभ बच्चन ने पंजाब का पुत्तर कहकर स्वागत किया दिलजीत के KBC के मंच पर आते ही दर्शकों ने उनका तालियों से स्वागत किया। शो के होस्ट और बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन ने पंजाब दा पुत्तर कहकर दिलजीत का स्वागत किया। अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनका पंजाब से गहरा नाता रहा है। उनकी मां सोढी फैमिली से थीं और पंजाब से थीं। उन्होंने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन और मां तेज कौर के मिलन का भी किस्सा साझा किया। बता दें कि दिलजीत दोसांझ जालंधर के पास दोसांझा गांव के रहने वाले है। उनका पूरा नाम दलजीत सिंह दोसांझ हे, जिसे उन्होंने दिलजीत दोसांझ कर लिया है। अमिताभ ने कहा- आप सिंगर होने के साथ बुद्धिमान भी सवालों के पिटारा राउंड में दिलजीत ने जब बिना लाइफलाइन खोए अगले राउंड में लाइफलाइन दे देने की बात कही तो बच्चन ने कहा- श्रीमान जी मुझे नहीं मालूम था कि आप सिंगर होने के साथ इतने बुद्धिमान भी हैं। इसके बाद पिटारा राउंड खेला गया, जिसमें 10 सवालों में दिलजीत ने 6 सवालों के सही जवाब दिए और 60 हजार रुपए जीते। खुदा गवाह फिल्म का ये गीत भी सुनाया दिलजीत से KBC में पहला सवाल पूछा गया कि इनमें से कौन सी डिश मीठी होती है। इसमें मिली चार आप्शन में दिलजीत ने गुड़ पारे चुनकर सही जवाब से शुरुआत की। एक सवाल ग्रेमी अवॉर्ड पर पूछा गया जिसका भी दिलजीत ने सही जवाब दिया। मैं तुम्हें.....तू मुझे....सवाल पर दिलजीत को रिक्त स्थान पर सही शब्द भरने के लिए कहा गया। इसके जवाब में कबूल भरकर दिलजीत ने सही जवाब दिया। दूरदर्शन और एलोरा के मंदिर से जुड़े सवालों पर फंसे इसके बाद दिलजीत दोसांझ ने खुदा गवाह फिल्म का ये गीत भी सुनाया। इसके बाद दिलजीत एलोरा के मंदिर किसके शासनकाल में बने सवाल पर ऑडियंस पोल से जवाब दे पाए और दूरदर्शन की धुन किसने बनाई सवाल का जवाब 50-50 लाइफ लाइन का यूज करके दिया। बच्चन ने अपने मां-बाबू से जुड़े ये किस्से सुनाए मेरी मां पंजाब से, दो साल की उम्र में पंजाब गया अमिताभ बच्चन से दिलजीत ने पूछा कि सर, क्या आप कभी पंजाब फिल्म की शूटिंग के अलावा कभी गए हो। इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि हां मैं दो साल की उम्र में पंजाब अपनी मां तेज कौर के साथ गया था। मेरी मां पहली बार मुझे मामा के घर लेकर गई थी। 1944 की बात है, तब पाकिस्तान और हिंदोस्तान के पंजाब एक थे। इसके बाद में अक्सर पंजाब अपने मामा के घर जाया करता था। अब पंजाब का वो हिस्सा पाकिस्तान में है। श्री आनंदपुर साहिब के पाठियों के खानदान से थीं मां अमिताभ बच्चन ने बताया कि मेरी मां तेज कौर सूरी पंजाब की सोढी फैमिली से थीं। अमिताभ ने कहा कि सोढी फैमिली श्री आनंदपुर साहिब गुरुद्वारा के पाठी और सेवक रहे हैं। इसलिए बचपन से ही मेरी पंजाब से बड़ी मोहब्बत रही हैं। मैं हरमंदिर साहिब भी जाकर आया हूं। बहुत ही अद्भुत जगह है वो। अमृतसर कई बार गया हूं। दरबार साहिब में माथा भी टेका है और सरोवर में स्नान भी किया है। मां और बाबू ने आगरा में एक-दूसरे को किया पसंद अमिताभ बच्चन ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि बाबू जी ने रिश्ते के लिए मेरी मां को देख लिया था। इसके बाद गर्मियों के दिनों में मां को उनके रिश्तेदारों ने आगरा बुला लिया। इसी दौरान बाबू जी भी कवि सम्मेलन में आगरा के पास आए हुए थे। उनके दोस्तों ने उनको निमंत्रण दिया कि कवि सम्मेलन खत्म कर आगरा आ जाना। इस दौरान एक खुले घर में सब बैठे थे। बाबू जी से किसी ने कविता सुनाने को कहा तो वह कहने लगे। यहीं पास में मां भी रुकी थीं। उनको भी कवि के आने पता चला तो वे भी वहां आ गईं। पिता जी कविता पढ़ने लगे तो धीरे-धीरे लोग उठकर इधर-उधर जाते रहे। इस बीच मेरी मां और पिता ही वहां रह गए। कविता पर मां तेज कौर की आंखों से आंसू टपक रहे थे। उनको देख बाबू जी भी रोने लगे। वहीं पर एक दूसरे को पसंद कर लिया और फिर शादी कर ली। अमिताभ की रिक्वेस्ट पर लवर गीत सुनाया केबीसी के शो में अमिताभ बच्चन ने कहा कि मुझे आपका लवर गीत बहुत पसंद है। अमिताभ बच्चन ने कहा कि आप तो दुनिया भर में ऑरा शो करते हैं। मैं कभी आपके शो में जा नहीं सकता कभी, आप मुझे यहीं पर शो की तरह गीत सुना दें। इस पर दिलजीत ने कहा कि आपका मेरे शो में स्वागत है। आप कभी भी आएं। इसके बाद दिलजीत ने लवर गीत पर परफार्मेंस दी, जिस पर अमिताभ बच्चन ने तालियां बजाईं। ------------------------ दिलजीत दोसांझ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें दिलजीत ने अमिताभ से कहा-आपकी फिल्म पसंद नहीं आई:KBC में पंजाबी सिंगर बोले- सौदागर में आप गुड़ बेचते रहे, हमने सोचा मार-धाड़ होगी पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने KBC में अमिताभ बच्चन को कहा कि आपकी एक फिल्म सौदागर मुझे अच्छी नहीं लगी। दरअसल KBC का एक टीजर रिलीज हुआ है। इसमें दिलजीत अमिताभ बच्चन से मजाक करते नजर आ रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
Click here to Read More
Previous Article
अनुपम खेर ने की सतीश शाह की पत्नी से मुलाकात:एक पल के लिए मधु शाह ने पति को याद किया, फिर याददाश्त चली गई
Next Article
समीर वानखेड़े को शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज का जवाब:बोली- आर्यन की सीरीज में किरदार किसी असली व्यक्ति पर आधारित नहीं है

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment