Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

लुधियाना की लेडी डॉक्टर ने KBC में ₹3 लाख जीते:बोलीं- 8 साल से ट्राई कर रही थी, 9 सवालों के सही जवाब दिए; ड्यूटी के साथ की पढ़ाई

5 months ago

पंजाब के लुधियाना की लेडी डॉक्टर ने कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में 3 लाख रुपए जीते हैं। उन्होंने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठकर 9 सवालों के सही जवाब दिए। एनेस्थिसिया की डॉक्टर पूजा मल्होत्रा ने बताया कि वह 8 साल से इसकी कोशिश कर रही थी। इस बार KBC के 17वें सीजन में यह सपना पूरा हुआ। डॉ. पूजा ने कहा कि मेरा मकसद रुपए जीतने से ज्यादा KBC के मंच तक पहुंचना था। इसके अलावा अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर उनसे बातें करना था। हॉस्पिटल की ड्यूटी करते हुए भी पढ़ाई नहीं छोड़ी KBC में हिस्सा लेने के बाद डॉ. पूजा मल्होत्रा ने बताया कि उन्होंने 2017–18 से KBC में जाने की कोशिश शुरू की थी। परिवार, बच्चों और हॉस्पिटल की ड्यूटी के बावजूद उन्होंने किताबें पढ़ना, करंट अफेयर्स, न्यूजपेपर और इंटरनेट से GK की तैयारी कभी नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा- कई बार लगता था शायद न हो पाए, पर हर साल प्ले अलॉन्ग खेलती रहीं। इससे उनका ज्ञान बढ़ता गया और हौसला भी। आखिरकार 2025 में मेरी मेहनत रंग लाई। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट की कॉल को पहले फेक समझा डॉ. पूजा मल्होत्रा ने बताया कि लगातार क्विज में हिस्सा लेती रहीं और अंक आते रहे। 16 नवंबर को टीम KBC की ओर से GK टेस्ट के लिए कॉल आई। उसी दिन पर्सनल इंटरव्यू भी हुआ। 1 दिसंबर को ऑफिशियल कॉल आई कि आप KBC की फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के लिए शॉर्टलिस्ट हो गई हैं। पूजा ने कहा- मैंने कॉल 3 बार कन्फर्म कराया कि कहीं ये फेक तो नहीं। जब पक्का हुआ तो यकीन ही नहीं हुआ कि सपना सच होने जा रहा है। KBC के सेट पर जाकर लगा टारगेट अचीव कर लिया डॉ. पूजा मल्होत्रा ने कहा कि KBC का सेट किसी मंदिर जैसा पवित्र लगा। लगता था जैसे सारी मेहनत सफल हो गई। अमिताभ बच्चन सामने थे, यह अपने आप में जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। उनके मुताबिक हर सवाल को वे शांति से समझकर लॉजिक लगाकर खेलती रहीं। उन्होंने 9वें प्रश्न तक खेला और 3 लाख रुपए की राशि जीती। जब डॉक्टर पूजा से पूछा गया कि वह कितनी रकम जीतना चाहती थीं तो उन्होंने कहा- सच कहूं तो जीत की राशि से ज्यादा खुशी इस बात की थी कि मैं KBC जैसी इतनी बड़ी लैगेसी का हिस्सा बनी। पैसे तो हर कोई ज्यादा ही जीतना चाहता है पर मेरे लिए इस मंच पर पहुंचना ही सबसे बड़ी उपलब्धि थी। पढ़िए, किन सवालों का जवाब देकर डॉ. पूजा 3 लाख रुपए जीतीं पहला प्रश्न: आमतौर पर भोजन के अंत में इनमें से क्या खाया जाता है? जबाब: डेजर्ट दूसरा प्रश्न: ओलिंपिक खेलों में दूसरे स्थान पर रहने वाले व्यक्ति या टीम को कौन सा पदक मिलता है? जबाब: रजत तीसरा प्रश्न: ड्रोमेडरी' जिसके एक कूबड़ होता है, किस जानवर का एक प्रकार है? जबाब: ऊंट चौथा प्रश्न: इनमें से किस खिलाड़ी को लोगों ने उनके पेशेवर खेल के दौरान 'लेग पैड' पहने हुए देखा होगा? जबाब: विराट कोहली पांचवां प्रश्न: भरत मुनि द्वारा लिखित 'नाट्यशास्त्रम' किस भाषा का एक ग्रंथ था? जबाब: संस्कृत छठवां प्रश्न: थाइरॉइड ग्रंथि के बढ़ने से गर्दन में सूजन होने को क्या कहते हैं? जबाब: घेंघा सातवां प्रश्न: 1957 में किस देश ने 'लाइका' नामक एक कुत्ते को अंतरिक्ष में भेजा था? जबाब: सोवियत संघ आठवां प्रश्न: इनमें से कौन सी नदी ब्रह्म गिरि पहाड़ियों से निकलती है? (दो लाइफ लाइन ली, पहले 50:50 फिर संकेत सूचक ) जबाब: कावेरी 9वां प्रश्न: किस प्रमुख वास्तुकार ने नई दिल्ली में भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार के भवन की रूपरेखा तैयार की थी, जो 1926 में बनकर तैयार हुआ? (लाइफ लाइन ली ऑडियंस पोल) जबाब: एडविन लुटियंस 10वां प्रश्न: इनमें से किस राज्य में कोई उपमुख्यमंत्री नहीं है? A: महाराष्ट्र B: उत्तर प्रदेश C: आंध्र प्रदेश D: झारखंड पूजा ने जवाब दिया- ए सही- डी --------------------- ये खबर भी पढ़ें... पंजाब का युवक KBC में बना करोड़पति:जसकरण बोले- 4 साल रिजेक्ट हुआ, उम्मीद नहीं छोड़ी; जो किताब में न मिला, ऑनलाइन ढूंढा पंजाब में तरनतारन के पिछड़े सरहदी गांव खालड़ा के युवक जसकरण ने टीवी रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं। अब 4-5 सितंबर को यही जसकरण सिंह बिग-बी के सामने KBC-15 की हॉट सीट पर बैठा दिखेगा। वह इस सीजन का पहला करोड़पति बन चुका है। (पूरी खबर पढ़ें)
Click here to Read More
Previous Article
अल्लू अर्जुन पुष्पा-2 भगदड़ केस में आरोपी नंबर 11:पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, महिला की मौत हुई थी
Next Article
सलमान खान के बर्थडे पर फैंस को तोहफा:बैटल ऑफ गलवान' का टीजर रिलीज, आर्मी यूनिफॉर्म वाले लुक में बेहद गंभीर दिखे भाईजान

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment