Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'आपसे ही सीख रहे...' कंगना के 'गटर छाप' बयान पर भड़कीं कांग्रेस सांसद

1 week ago

बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल हुईं महिलाओं और लड़कियों को लेकर विवादित बयान दिया है. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कंगना ने लड़कियों और महिलाओं को गटर छाप, भ्रष्ट सहित कई अपमानजनक शब्द कहे थे. उन्होंने ये भी कहा था कि ये लड़कियां ढंग की हाउस वाइफ भी नहीं बन सकतीं. उनके इस बयान पर अब कांग्रेस संसद रेणुका चौधरी ने जमकर भड़ास निकाली है.

रेणुका चौधरी ने कंगना रनौत पर साधा निशाना

कांग्रेस की राज्य सभा सांसद रेणुका चौधरी ने संसद के मानसून सत्र के दौरान संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए कंगना रनौत के बयान की जमकर आलोचना की. उन्होंने कहा, 'इनको हाउसवाइफ बनने का सर्टिफिकेट और क्वालिफिकेशन कौन सा है मैं पूछ्ती हूं. किसने कहा कि आप बहुत अच्छी हाउस वाइफ बन सकती हैं. जो गटर से निकले हैं वो ही तो पहचान सकते हैं कि गटर से कौन आया और कौन नहीं?'

ये भी पढ़ें: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी

'आपसे ही सीख रहे हैं...'

आगे रेणुका ने कहा, 'बहुत अफ़सोस की बात है एक महिला होते हुए ऐसे लिख रही हैं और ये सोचती है कि इसकी वजह से इनकी तारीफ़ होगी और संसद में सरकार इनका साथ देगी. बहुत जल्दी समझ में आ जाएगा कि महिलाओं के साथ भाजपा क्या करती है. अगर संसद में आकर आप इस तरह की बात कर रही है तो उनसे क्या उम्मीद रखी जाए. आपसे ही तो देखकर सीख रहे हैं. इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे.'

ये भी पढ़ें: ऑटो ड्राइवर कहते थे लोग, रंग का उड़ाते थे मजाक, जानें कैसे सुपरस्टार बने धनुष?

कंगना रनौत ने क्या कहा था?

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लड़कियों और महिलाओं को लेकर काफी अपमानजनक बातें लिखी थी. एक्ट्रेस ने लिखा था कि उन यंग हिंदू महिलाओं के लिए शर्म की बात है जो उन महिलाओं की कॉपी करना चाहती है जो आज़ाद करियर वाली है. आज़ाद करियर वाली महिलाएं अपनी जिम्मेदारी संभालती है, अपने पैरेंट्स की कीमत पर वो ऐसा नहीं करती है, बल्कि दूसरी तरफ कुछ महिलाएं अपने पैरेंट्स के पैसों पर पलती है, ड्रग्स लेती है, शराब पीती है और कई पुरुषों से संबंध रखती हैं. उन्हें कंगना ने गटर छाप, बदसूरत और भ्रष्ट महिला कहा था.

Click here to Read More
Previous Article
'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज? रणबीर की फिल्म का अपडेट
Next Article
'बंटवारा 1947' के ट्रेलर लॉन्च: छलक पड़े सनी देओल के आंसू, शबाना ने शेयर किया एक्सपीरियंस

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment