Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज? रणबीर की फिल्म का अपडेट

1 week ago

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' लंबे समय से चर्चा में है. इस फिल्म की शूटिंग से भी कई फोटोज लीक हुई थीं. फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं. विक्की कौशल भी फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं. अब फिल्म के फर्स्ट लुक को लेकर अपडेट सामने आया है.

'बंटवारा 1947' के ट्रेलर लॉन्च: छलक पड़े सनी देओल के आंसू, शबाना ने शेयर किया एक्सपीरियंसॉ

'लव एंड वॉर' के फर्स्ट लुक को लेकर अपडेट

फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने बताया, 'लव एंड वॉर का फर्स्ट लुक जल्द ही रिलीज किया जा सकता है. फैंस लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे हैं. मेकर्स भी अब फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ाने की तैयारी में हैं. फिलहाल फर्स्ट लुक पर काम चल रहा है. उम्मीद है कि इसे दिवाली 2026 से पहले रिलीज कर दिया जाएगा. हालांकि, इसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन आने वाले कुछ हफ्तों में इसे जारी किए जाने की संभावना है, ताकि फिल्म को लेकर बज और भी बढ़ सके.' 'लव एंड वॉर' दुनियाभर के सिनेमाघरों में 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी.

फिल्म के फर्स्ट लुक को लेकर ऑफिशियली अभी तक कुछ भी सामने नहीं आया है.

'स्क्रिप्ट सनी देओल के लिए लिखो, फिर उसे निकालकर मुझे ले लेना', आमिर खान ने क्यों कही ऐसी बात

फिल्म अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा में हैं फिल्म की लीड कास्ट को लेकर भी अभी तक खबरें हैं. इसके अलावा फिल्म की बाकी कास्ट को मेकर्स ने अभी तक सीक्रेट ही रखा है. बता दें कि संजय लीला भंसाली अपने शानदार स्टोरीटेलिंग, ग्रैंड विजुअल्स और इमोशनल कहानियों के लिए जाने जाते हैं. वहीं लव एंड वॉर में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे स्टार्स हैं. तो ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. 

रणबीर की अपकमिंग फिल्म

एक्टर्स के वर्क फ्रंट की बात करें को रणबीर कपूर को फिल्म 'रामायण' में देखा जाएगा. इस फिल्म को नितेश तिवारी बना रहे हैं. फिल्म में रणबीर भगवान राम के रोल में हैं. फिल्म में एक्ट्रेस साई पल्लवी मां सीता के रोल में हैं. वहीं रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में हैं. सनी देओल हनुमान, यश रावण का रोल प्ले करेंगे. फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी. फिल्म के ट्रेलर को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं.

वहीं आलिया भट्ट की बात करें तो उन्हें पिछली बार फिल्म 'अल्फा' में देखा गया. इस फिल्म में वो एक्शन अवतार में दिखीं. लव एंड वॉर के अलावा वो फिल्म 'तुम्बाड 2' में भी नजर आएंगी. वहीं विक्की कौशल को फिल्म 'छावा' में देखा गया था. इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया. अब विक्की के हाथ में फिल्म 'महावतार' भी है.

Click here to Read More
Previous Article
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी
Next Article
'आपसे ही सीख रहे...' कंगना के 'गटर छाप' बयान पर भड़कीं कांग्रेस सांसद

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment