Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'बंटवारा 1947' के ट्रेलर लॉन्च: छलक पड़े सनी देओल के आंसू, शबाना ने शेयर किया एक्सपीरियंस

1 week ago

'बंटवारा 1947' सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है. फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के इर्द-गिर्द कहानी बुनी गई है. अब फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं. सनी देओल ने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी को इंप्रेस किया है. नहीं ट्रेलर लॉन्च में सनी देओल इमोशनल भी हो गए.

छलक पड़े सनी देओल के आंसू

ट्रेलर लॉन्च में फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी ने दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को लेकर बात की. उन्होंने कहा, 'धरम जी ने लास्ट फिल्म बंटवारा ही देखी थी. फिल्म देखने के बाद उन्होंने कहा था कि ये फिल्म बहुत चलेगी. सभी ने बहुत अच्छा काम किया है.' पिता धर्मेंद्र का जिक्र सुनते ही सनी देओल इमोशनल हो गए और वो रोने लगे.



फिल्म को लेकर क्या बोले सनी देओल

सनी देओल ने ट्रेलर लॉन्च में कहा, 'आप लोगों ने फिल्म का ट्रेलर तो देख ही लिया है. मुझे उम्मीद है कि आपमें से कई लोगों ने घायल, घातक और दामिनी देखी होगी. अब 'बंटवारा 1947' देखने वाले हो. राज और मेरी कॉम्बिनेशन हमेशा ऐसी रही है, जहां पर राज कुछ भी बात करेगा और उनकी बात सही होत है. कहानी अच्छी होती है. तुरंत मैं मान जाता हूं. हम एक्साइटेड हो जाते हैं. काम करते हुए हम पूरी कोशिश करते हैं एक-दूसरे को चैलेंज करने की. री-टेक पर री-टेक होते हैं. थोड़ा सा ऊ,आ,ई भी होता है. लेकिन एंड रिजल्ट बहुत अच्छा है.'

'स्क्रिप्ट सनी देओल के लिए लिखो, फिर उसे निकालकर मुझे ले लेना', आमिर खान ने क्यों कही ऐसी बात

 

" target="_self">

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)

आगे सनी देओल ने कहा, 'भगवान बहुत दयालु हैं. तीनों फिल्में आजतक सभी को याद हैं. जिसकी वजह से आज हमें फिर से मौका मिला फिल्म बनाने का. अफसोस है कि इतना गैप रहा. पता नहीं इतना गैप कैसे आया. लेकिन अच्छा है कि अब हम साथ में काम कर रहे हैं और मुझे यकीन है कि हम आगे भी फिल्में साथ में करेंगे. सब फिल्में हमेशा समाज के साथ जुड़ी होती हैं. हम कभी भी किसी चीज की कॉन्ट्रोवर्सी नहीं करते हैं और न करना चाहेंगे. हमारी कहानियां हमेशा शुद्धा होती हैं. और हर इंसान उसके साथ इमोशन के साथ कनेक्ट हो जाता है. वो कहानी से जुड़ जाता है. मुझे  ऐसा सिनेमा करना पसंद है.'

'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई

शबाना आजमी ने शेयर किया एक्सपीरियंस

फिल्म के गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं. वहीं फिल्म में शबाना आजमी अहम रोल निभा रही हैं. वो फिल्म में माई के रोल में हैं. फिल्म के बारे में शबाना आजमी ने कहा, 'मेरी इससे पहले जो फिल्म पर्दे पर आई थी वो धरम जी के साथ थी, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और अब ये फिल्म सनी ओर करण के साथ है. अभय के साथ मैं काम कर चुकी हूं. आप लोग बॉबी से कहिए कि वो भी तैयार हो जाए.'


आगे सनी ने कहा, 'इस फिल्म में एक ऐसा सीन है जो बहुत ह्यूमिलिएटेड, आपने ट्रेलर में झलक देखी होगी. उस सीन में विलेन मुझे खींचकर लेकर जाता है और मेरा कुर्ता फाड़ता है. फिर सनी आकर मुझे दुप्ट्टा ओढ़ाते हैं तो उस वक्त वो मेरे बेटे बने. मेरे प्रोटेक्टर बने. मैंने उन्हें गले लगाया और कहा कि थैंक्यू भगवान ये मेरे पास हैं और मुझे बचाया. एक एक्टर के तौर पर 50 साल के एक्सपीरियंस के साथ मैं एक सीन को इतनी सच्चाई से फील कर सकती हूं क्योंकि मेरे को-एक्टर की वजह से तो वो सीन पर्दे पर शानदार लगेगा ही. मैं सनी को थैंक्यू कहना चाहती हूं.'

बता दें कि फिल्म में प्रीति जिंटा, करण देओल भी नजर आने वाले हैं. हालांकि, ट्रेलर लॉन्च में प्रीति जिंटा नजर नहीं आईं. फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है.

Click here to Read More
Previous Article
'आपसे ही सीख रहे...' कंगना के 'गटर छाप' बयान पर भड़कीं कांग्रेस सांसद
Next Article
'स्क्रिप्ट सनी देओल के लिए लिखो, फिर उसे निकालकर मुझे ले लेना', आमिर खान ने क्यों कही ऐसी बात

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment