Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: फ्लॉप लीप के बाद बड़ा ट्विस्ट, मुक्ति-मायरा पर टूटेगा नई एंट्री का कहर!

3 months ago

ये रिश्ता क्या कहलाता है शो पिछले कई सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. एक वक्त था जब शो में दिखाए जाने वाले ट्रैक्स फैंस को खूब पसंद आते थे. इसके साथ ही ये शो टीआरपी लिस्ट में भी टॉप 3 में बना रहता था. लेकिन, अब तो आलम ये है कि शो के लिए टॉप 10 में भी बने रहना मुश्किल हो गया है.

रेटिंग को सुधारने के लिए मेकर्स ने अब तक कई लीप भी दिखा दिए हैं, लेकिन उसका कोई फायदा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है. ऐसे में मेकर्स ने एक और बड़ा फैसला लिया है. बता दें लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि मुक्ति और माइरा दोनों ही हॉस्टल जा चुकी हैं.

अनुजा जैन की एंट्री से बदलेगी कहानी

ऐसे में अब मेकर्स एक नई एंट्री करवाकर, इन दोनों की जिंदगी में शामत लाने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शो में जल्द ही अनुजा जैन की एंट्री होने वाली है. रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि वो शो में मुक्ति और माइरा के स्कूल की प्रिंसिपल की भूमिका निभाएंगी.

हॉस्टल पहुंच कर मुक्ति और माइरा एक दोस्त की तलाश कर रहे होंगे. लेकिन, इस बीच दोनों एक-दूसरे के दुश्मन बन बैठेंगे.रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल इन दोनों की लड़ाई से काफी परेशान होने वाली है. आपको बता दें कि मुक्ति को शो में अभिरा की बेटी की भूमिका में दिखाया गया है.

लेकिन, रियल में वो उसकी बेटी नहीं है. क्योंकि अरमान और अभिरा की एक ही बेटी है, जिसका नाम माइरा है.हालांकि, मुक्ति ये नहीं जानती है कि अभिरा उसकी रियल मां नहीं है. ऐसे में दावा किया जा रहा है कि हॉस्टल की प्रिंसिपल और मुक्ति के बीच कनेक्शन निकलने वाला है. इन दोनों के बीच कोई ना कोई रिश्ता जरूर होगा. जो आने वाले वक्त में पता चलेगा.

ये भी पढ़ें:-'शरारत’ हिट होते ही आयशा खान को मिला बड़ा ब्रेक! इस फिल्म में अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी?

Click here to Read More
Previous Article
'मर्दों की पार्टी..'शक्तिमान की गीता विश्वास संग हुई गंदी हरकत, बैष्णवी मैकडॉनल्ड ने बॉलीवुड के काले राज से उठाया पर्दा
Next Article
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi:घर में साजिश का तूफान! तुलसी के खिलाफ नॉयना, देव करेगा बड़ा वार

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment