Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'मर्दों की पार्टी..'शक्तिमान की गीता विश्वास संग हुई गंदी हरकत, बैष्णवी मैकडॉनल्ड ने बॉलीवुड के काले राज से उठाया पर्दा

3 months ago

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक मानी जाने वाली वैष्णवी मैकडॉनल्ड ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इंडस्ट्री के काले राज से पर्दा उठाया है. बेशक वैष्णवी को पॉपुलैरिटी शक्तिमान में गीता विश्वास की भूमिका निभाकर मिली हो. लेकिन, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी.

सबसे पहले उन्हें वीराना फिल्म में देखा गया था. इसके अलावा लाड़ला और बरसात की रात जैसी फिल्मों में भी वो काम कर चुकी हैं. लेकिन, फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें काफी बुरे एक्सपीरियंस का सामना करना पड़ा. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंमे एक्टर के संग कॉन्प्रोमाइज से इंकार कर दिया था, इस वजह से उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया.

पोस्टर्स और बैनर भी छप चुके थे

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में वैष्णवी मैकडॉनल्ड ने बताया कि इसी वजह से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और टीवी का रुख किय़ा. उस वक्त उन्हें शक्तिमान का ऑफर मिला तो उन्होंने हामी भर दी. वैष्णवी ने बताया कि कैसे फिल्म के पोस्टर्स और बैनर छप चुके थे और फिर भी उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vaishnavi Macdonald (@vaishnavimacdonald_official)

एक्ट्रेस ने बताया,'मुझे और मेरी मॉम को बाकायदा ऑफिस में बैठाकर बोला गया कि सुनो पोस्टर्स और बैनर बनकर आ गए हैं. मैं इस फिल्म में लीड रोल्स में से एक थी. लेकिन, फिल्म से मुझे बाहर कर दिया गया. डायरेक्टर और फिल्म के हीरो ने साथ बैठकर डिसाइड किया कि ये फिल्म का हिस्सा नहीं हो सकतीं, सिर्फ इसलिए क्योंकि मैंने कॉन्प्रोमाइज नहीं किया था. वैष्णवी ने कहा कि डायरेक्टर तो कॉन्प्रोमाइज के लिए इंट्रेस्टेट नहीं था, पर हीरो को दिलचस्पी थी. उस वक्त वो बहुत बड़ा नाम था.'

वैष्णवी ने आगे बताया,'मुझे बुला रहा था कि आ जाओ शाम के वक्त. सिर्फ मर्द बैठे हैं और ड्रिंक कर रहे हैं तो प्लीज आ जाओ. मॉम तो हमेशा मेरे साथ रहती थीं. वो भी एक खटकती थी. मेरी मॉम मुझे कभी अकेला नहीं छोड़ती थी. तो मम्मी हमेशा साथ रहती थीं. मम्मी ही मुझे पिक करती और ड्रॉप करती थी. बल्कि उस प्रोडक्शन हाउस ने मेरा पासपोर्ट बनाया और मम्मी के लिए बोल दिया कि आपका बन नहीं रहा.मुझे तब शूट के लिए स्विट्जरलैंड जाना था.' वैष्णवी ने बताया कि जब उन्होंने हीरो को कॉन्प्रोमाइज के लिए मना किया तो उसे बुरा लग गया और मुझे फिल्म से निकलवा दिया.

ये भी पढ़ें:-Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: फ्लॉप लीप के बाद बड़ा ट्विस्ट, मुक्ति-मायरा पर टूटेगा नई एंट्री का कहर!

 

Click here to Read More
Previous Article
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: बहनों के बीच दुश्मनी होगी शुरू, एक बार फिर करीब आएंगे अरमान और अभिरा
Next Article
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: फ्लॉप लीप के बाद बड़ा ट्विस्ट, मुक्ति-मायरा पर टूटेगा नई एंट्री का कहर!

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment