Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

ये क्या! ऐप्पल ने एक साथ बंद कर दिए 15 प्रोडक्ट्स, लिस्ट में पिछले साल लॉन्च हुआ यह आईफोन भी शामिल

3 months ago

15 Apple Products Discontinued: ऐप्पल ने इस महीने की शुरुआत में एक साथ कई प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया था. इसी के साथ कंपनी ने सबको चौंकाते हुए कई प्रोडक्ट्स को बंद भी कर दिया था. कंपनी ने इस महीने एक साथ 15 प्रोडक्ट्स को अलविदा कह दिया है, जिसमें पिछले साल लॉन्च हुआ एक आईफोन भी शामिल है. आइए जानते हैं कि कंपनी ने किन डिवाइसेस को डिसकंटिन्यू किया है और क्या इससे यूजर्स पर कोई असर पड़ेगा.

ऐप्पल ने इन डिवाइसेस को कहा अलविदा

iPhone 16e
11 और 13 इंच iPad Air‌ M3 (2025)
13 और 15 इंच MacBook Air‌ M4 (2025)
13 इंच ‌MacBook Pro‌ M5 और 512GB storage (2025)
Mac Studio M3 Ultra और 512GB memory (2025)
14 और 16 इंच ‌MacBook Pro‌ M4 Pro (2024)
14 और 16 इंच ‌MacBook Pro‌ M4 Max (2024)
A13 Bionic‌ प्रोसेसर वाला Studio Display‌ (2022)
Pro Display XDR VESA Mount Adapter (2019)
Pro Display XDR के लिए Pro Stand (2019)
Pro Display XDR (2019)

यूजर्स पर इसका क्या असर पड़ेगा?

ऐप्पल ने जिन प्रोडक्ट्स की बिक्री को बंद किया है, उनमें से कुछ 2025 और 2024 में ही लॉन्च किए गए थे. अगर आपके इनमें से कोई डिवाइस है तो घबराने की जरूरत नहीं है. आपके डिवाइस पहले की तरह ही काम करते रहेंगे. बंद हुए डिवाइस अब 5 सालों की विंडो में शामिल हो गए हैं. यानी 5 साल के बाद ये प्रोडक्ट्स ऐप्पल की विंटेज लिस्ट में शामिल हो जाएंगे.

विंटेज लिस्ट में शामिल होने पर क्या होता है?

जिन प्रोडक्ट्स की बिक्री बंद हुए 5 साल हो गए हैं, ऐप्पल उन्हें विंटेज लिस्ट में शामिल कर लेती है. कंपनी इस लिस्ट में शामिल प्रोडक्ट्स की रिपेयरिंग की गारंटी नहीं लेती है. यानी यूजर विंटेज प्रोडक्ट को ऐप्पल के ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर पर रिपेयरिंग के लिए ले जा सकते हैं, लेकिन इस बात की गारंटी नहीं होगी कि वहां उसकी रिपेयरिंग हो ही जाएगी. सर्विस सेंटर पर पार्ट्स अवेलेबल होने पर ही रिपेयरिंग की जाएगी. वहीं अगर बिक्री बंद होने को 7 साल होने पर प्रोडक्ट्स को ऑब्सोलेट लिस्ट में शामिल कर लिया जाता है और कंपनी उसके लिए सपोर्ट पूरी तरह बंद कर देती है.

ये भी पढ़ें-

टच पैनल या बटन वाला, किस इंडक्शन चूल्हे के हैं ज्यादा फायदे? यहां जान लें सारी बातें

Click here to Read More
Previous Article
WhatsApp कॉल पर अब आएगा और भी मजा, जल्द आने वाला है बहुत ही काम का यह फीचर
Next Article
इंडक्शन चूल्हा यूज करते समय भूलकर भी न कर दें यह गलती, बर्तन समेत सब कुछ हो सकता है तबाह

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment