Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

इंडक्शन चूल्हा यूज करते समय भूलकर भी न कर दें यह गलती, बर्तन समेत सब कुछ हो सकता है तबाह

3 months ago

Induction Chulha Safety Tips: पिछले कुछ दिनों से LPG सिलेंडर की कमी के बीच इंडक्शन चूल्हे की डिमांड बढ़ी है. अब लोग इंडक्शन चूल्हे को ज्यादा यूज करने लगे हैं. अगर आपके किचन में भी इंडक्शन चूल्हा पहुंच चुका है तो इसे यूज करते समय सावधानी बरतना बहुत जरूरी है. इंडक्शन चूल्हा इस्तेमाल करते समय कभी भी इस पर खाली बर्तन न रखें. यह एक छोटी-सी गलती बड़े नुकसान का कारण बन सकती है.

खाली बर्तन रखने के ये नुकसान

गैस स्टोव का यूज करते समय लोग उस पर खाली बर्तन रख देते हैं और फिर उसमें पानी या दूसरी चीजें डालते हैं. इसी आदत के चलते कई लोग इंडक्शन चूल्हे को ऑन कर उस पर खाली बर्तन रख सकते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इस आदत को बदल लें. खाली बर्तन रखने से इंडक्शन के सेंसर खराब हो सकते हैं. उसका कुकिंग सरफेस क्रैक हो सकता है और बर्तन को भी नुकसान पहुंच सकता है.

ऐसा क्यों होता है?

इंडक्शन चूल्हे में यूज होने वाली टेक्नोलॉजी के कारण खाली बर्तन रखने पर नुकसान हो सकता है. दरअसल, इंडक्शन इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड टेक्नोलॉजी पर काम करता है. इसमें कुकिंग सरफेस के नीचे कॉपर की कॉइल होती है. इससे निकलने वाली रेडिएशन बर्तन को गर्म करती है. जब बर्तन खाली होता है तो इसके ज्यादा गर्म होने का डर रहता है. ओवरहीटिंग के कारण इंडक्शन में कुकिंग सरफेस के नीचे लगे सेंसर खराब हो सकते हैं और यह चलते-चलते काम करना बंद कर सकता है.

ओवरहीटिंग के और भी नुकसान

बर्तन खाली होने के कारण चूल्हे से निकली हीट कहीं और ट्रांसफर नहीं होगी. इससे यह कुकिंग सरफेस में वापस आ सकती है, जिससे यह चटक सकता है और कॉइल के जलने का भी डर रहता है. अगर ऐसा होता है तो इंडक्शन चूल्हा किसी काम का नहीं रहेगा और इसे रिपेयर कराने के लिए पैसा भी खर्च करना पड़ेगा. 

ये भी पढ़ें-

3 या 5 ब्लेड वाला, किस कूलर से मिलेगी ठंडी-ठंडी और तेज हवा? यहां जान लें सब कुछ

Click here to Read More
Previous Article
ये क्या! ऐप्पल ने एक साथ बंद कर दिए 15 प्रोडक्ट्स, लिस्ट में पिछले साल लॉन्च हुआ यह आईफोन भी शामिल
Next Article
धुरंधर 2 ने तोड़ा शाहरुख की जवान का रिकॉर्ड:पहले दिन ₹97 करोड़ कमाए, पेड प्रीव्यू सहित कुल कलेक्शन ₹144 करोड़ पहुंचा

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment