Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Watch: एमएस धोनी की गाड़ी में मिली सिगरेट की डिब्बी, वायरल वीडियो से मचा भयंकर बवाल; देखें

5 months ago

एमएस धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में एक हैं, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20, ओडीआई वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता. उन्हें करोड़ों लोग अपना आइडल मानते हैं. हाल ही में वह अपनी पत्नी साक्षी के साथ सलमान खान की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए थे. इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी की कार में सिगरेट की डिब्बी रखी हुई है.

एमएस धोनी के इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि ये तब का है जब वह सलमान खान की जन्मदिन पार्टी के लिए आ रहे थे. इस दौरान कई कैमरामैन उनकी तस्वीर खींचने आए, उनकी कार पूरी तरह कैमरामैन से घिर गई. एक कैमरामैन ने कार के अंदर ज़ूम किया, इस दौरान की कार में रखी सिगरेट की डिब्बी दिखी. हालांकि धोनी आगे बैठे थे और डिब्बी पीछे की तरफ रखी थी. पीछे धोनी की पत्नी साक्षी और एक अन्य शख्स बैठा हुआ था, अब ये कहना मुश्किल है कि सिगरेट की डिब्बी धोनी की थी या किसी और की.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Cidhant (सिद्धांत) (@thecidhant)

एमएस धोनी की कार में दिखी सिगरेट की डिब्बी

कुछ समय पहले इरफान पठान का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने में कहा था कि उनकी आदत नहीं थी कि किसी के लिए हुक्का सेट करें. क्रिकेटर का काम मैदान पर होता है और वही मेरा फोकस रहता था." इस बयान को धोनी से जोड़कर देखा जा रहा था. हालांकि इरफान ने तब कहा था कि उनका पुराना वीडियो तोड़ मरोड़ का दिखाया जा रहा है.

हुक्का पीते हुए धोनी का वीडियो हुआ था वायरल

एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह हुक्का पीते हुए नजर आ रहे थे. तब भी इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ी थी, कुछ लोग धोनी की निजी जिंदगी की बात कहकर उनके सपोर्ट में थे और कुछ उनका विरोध कर रहे थे.

Click here to Read More
Previous Article
Chef Harpal Singh Sokhi सिखाएंगे मज़ेदार cooking tricks…जहाँ हर डिश होगी taste का box-office hit!
Next Article
ROKO फिर मचाएंगे गदर, गिल-अय्यर की वापसी! न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा दिख सकता है 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वाड

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment