Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

ROKO फिर मचाएंगे गदर, गिल-अय्यर की वापसी! न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा दिख सकता है 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वाड

5 months ago

साल 2026 में भारतीय टीम अपनी पहली सीरीज न्यूजीलैंड के साथ खेलेगी. न्यूजीलैंड का भारत दौरा 11 जनवरी-31 जनवरी तक चलेगा, इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 ODI और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो चुका है, लेकिन वनडे स्क्वाड अभी तक घोषित नहीं हुआ है. यहां जान लीजिए, वनडे स्क्वाड में किस-किस खिलाड़ी को मौका मिल सकता है.

गिल की वापसी! जायसवाल प्लेइंग इलेवन से OUT

वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में गर्दन में चोट आई थी. वो इस कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज नहीं खेल पाए थे. मगर अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उनकी वापसी हो सकती है. गिल की वापसी का सीधा मतलब होगा कि यशस्वी जायसवाल अगर स्क्वाड में चुने भी जाते हैं तो वो प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठेंगे, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 116 रन की शतकीय पारी खेली थी.

रोहित शर्मा और विराट कोहली का सीरीज में खेलना लगभग तय है. दोनों विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी-अपनी टीम के लिए शतक लगाकर आ रहे हैं. केएल राहुल वनडे टीम में विकेटकीपर की पहली चॉइस होंगे, वहीं बैक-अप विकेटकीपर को लेकर सवाल सामने आए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार ऋषभ पंत को वनडे टीम में जगह नहीं मिलेगी, ईशान किशन को मौका दिया जा सकता है. किशन को BCCI ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह दी है.

श्रेयस अय्यर कर पाएंगे वापसी?

श्रेयस अय्यर को लेकर अभी कुछ साफ नहीं है, न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में उनका चयन उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान फील्डिंग करते हुए चोट लगी थी. हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को दक्षिण अफ्रीका ODI सीरीज के लिए आराम दिया गया था, खबर है कि न्यूजीलैंड सीरीज से भी उन्हें आराम दिया जा सकता है. इसकी वजह उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह फिट रखना हो सकता है.

रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह भी स्क्वाड में चुने जा सकते हैं. प्रसिद्ध कृष्णा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम वनडे में 4 विकेट लिए थे, लेकिन पूरी सीरीज में वो काफी महंगे साबित हुए थे. यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रसिद्ध अपनी जगह सुरक्षित रख पाते हैं या मोहम्मद सिराज को वापस लाया जाता है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का संभावित स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

Click here to Read More
Previous Article
Watch: एमएस धोनी की गाड़ी में मिली सिगरेट की डिब्बी, वायरल वीडियो से मचा भयंकर बवाल; देखें
Next Article
World Record in T20I: इस गेंदबाज ने एक टी20 मैच में 8 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए कौन है ये गुमनाम बॉलर?

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment