Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Vijay Hazare Trophy Live Score: वैभव सूर्यवंशी 31 रन बनाकर आउट, जानिए बिहार को जीत के लिए कितने रन चाहिए

5 months ago

Vijay Hazare Trophy Live Score: भारत की प्रतिष्ठित घरेलू वनडे प्रतियोगिता विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के तीसरे राउंड में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारे विराट कोहली और रोहित शर्मा इस राउंड में अपनी-अपनी टीमों के लिए मैदान पर नहीं उतर रहे हैं. विराट कोहली अब 6 जनवरी को रेलवे के खिलाफ दिल्ली की जर्सी में नजर आएंगे, जबकि रोहित शर्मा 2 मैच के लिए ही उपलब्ध थे. अब उन्हें भी मुंबई टीम से रिलीज कर दिया गया है. .

तीसरे राउंड में दिल्ली की टीम कर्नाटक के अलूर स्थित केएससीए ग्राउंड (2) पर सौराष्ट्र से भिड़ रही है. वहीं मुंबई की टीम जयपुर के जैपुरिया विद्यालय ग्राउंड में छत्तीसगढ़ के खिलाफ मुकाबला खेल रही है. विराट और रोहित की गैरमौजूदगी से जरूर दर्शकों को निराशा हुई है, लेकिन टूर्नामेंट की चमक कम नहीं हुई है.

स्टार खिलाड़ियों से सजा टूर्नामेंट

हालांकि इन दोनों दिग्गजों की अनुपस्थिति के बावजूद, विजय हजारे ट्रॉफी में स्टार खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है. कई अंतरराष्ट्रीय और अनुभवी घरेलू खिलाड़ी इस राउंड में अपनी टीमों के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं. आज अभिषेक शर्मा (पंजाब) और वैभव सूर्यवंशी (बिहार) भी मैदान पर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे. युवा और सीनियर खिलाड़ियों का यह मिश्रण मुकाबलों को और रोमांचक बना रहा है.

नॉकआउट की रेस हुई और दिलचस्प

तीसरा राउंड सभी टीमों के लिए बेहद अहम है क्योंकि यहीं से नॉकआउट चरण की तस्वीर साफ होने लगती है. हर टीम जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है. ऐसे में हर मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.

मुंबई प्लेइंग XI: अंगकृष रघुवंशी, मुशीर खान, सरफराज खान, सिद्धेश लाड, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, ईशान मुलचंदानी, शार्दुल ठाकुर (कप्तान), तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, ओंकार तुकाराम तरमाले

दिल्ली प्लेइंग XI: प्रियंश आर्य, अर्पित राणा, नीतीश राणा, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), हर्ष त्यागी, आयुष दोसेजा, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, प्रिंस यादव, सिमरजीत सिंह, ईशांत शर्मा

Click here to Read More
Previous Article
जसप्रीत बुमराह को किस चीज का है शौक, अक्षर पटेल ने खोला बड़ा सीक्रेट
Next Article
भारत में जन्में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जेर्सिस वाडिया कौन? बीबीएल में 6 गेंदों में 24 रन ठोक मचाया कोहराम

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment