Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

भारत में जन्में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जेर्सिस वाडिया कौन? बीबीएल में 6 गेंदों में 24 रन ठोक मचाया कोहराम

5 months ago

Who is Jerrssis Wadia: ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में भारत में जन्में जेर्सिस वाडिया ने धमाकेदार एंट्री मारी है. एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से बीबीएल 2025-26 में खेल रहे जेर्सिस ने ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ मुकाबले में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया. इस मुकाबले में जेसिर्स ने एक छोटी विस्फोटक पारी खेलते हुए सिर्फ 16 गेंदों पर 34 रन बना डाले. वाडिया की पारी का मुख्य आकर्षण 15वां ओवर था जिसमें 24 रन बने. इस बाएं हाथ के ऑलराउंडर ने जैक वाइल्डरमुथ की गेंदों पर लगातार तीन छक्के और फिर एक चौका लगाया, जिससे मैच का रुख पूरी तरह बदल गया.

कौन हैं जेर्सिस वाडिया?

साल 2001 में, 3 दिसंबर को भारत में जन्में जेर्सिस वाडिया ने ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले बड़ौदा के लिए एज-ग्रुप क्रिकेट खेला है. वो मुंबई में पले-बढ़े, जहां उनके माता-पिता अभी भी रहते हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज जेर्सिस वाडिया कोविड-19 महामारी से पहले एडिलेड स्ट्राइकर्स के अंडर-19 प्रोग्राम का हिस्सा बने थे. कोविड की वजह से फ्लाइट सेवाएं बंद होने के बाद, जेर्सिस वाडिया को एडिलेड में ही रहना पड़ा. जिसके बाद, उन्होंने धीरे-धीरे साउथ ऑस्ट्रेलियन प्रीमियर क्रिकेट के जरिए अपने करियर को फिर से बढ़ाया और 2022-23 सीजन से वाडिया ने एडिलेड, ईस्ट टॉरेंस और टी ट्री गली जैसे क्लबों के लिए खेल चुके हैं.

एडिलेड स्ट्राइकर्स में रिप्लेसमेंट के तौर पर जुड़े हैं जेर्सिस वाडिया

जेर्सिस वाडिया को एडिलेड स्ट्राइकर्स ने अपनी टीम में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी के लोकल रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया है, जो अभी एशेज सीरीज खेल रहे हैं. जेर्सिस ने बीबीएल में 23 दिसंबर, 2025 को मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ डेब्यू किया, लेकिन इस मुकाबले में  उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वो हारिस रऊफ के हाथों आउट होने से पहले सिर्फ 7 रन बना पाए थे.

साउथ ऑस्ट्रेलिया प्रीमियर लीग में ऑलराउंड प्रदर्शन से किया प्रभावित

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, जेर्सिस वाडिया ने साउथ ऑस्ट्रेलियन प्रीमियर लीग में 56.67 की शानदार औसत से 680 रन बनाए हैं, जिसमें उनका टॉप स्कोर 123 रन का रहा. इस टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी के अलावा, उन्होंने अपनी गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 19 विकेट भी अपने नाम करने में सफल रहे थे.

Click here to Read More
Previous Article
Vijay Hazare Trophy Live Score: वैभव सूर्यवंशी 31 रन बनाकर आउट, जानिए बिहार को जीत के लिए कितने रन चाहिए
Next Article
2025 में रोहित शर्मा का जलवा, टेस्ट से लिया संन्यास, सीमित ओवरों में कर दी रिकॉर्ड्स की बारिश

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment