Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

TV TRP Report: पहले हफ्ते ही 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के स्पिन ऑफ ने TRP में काटा बवाल, 'नागिन 7' टॉप 5 से बाहर

4 months ago

टीवी लवर्स हर हफ्ते उस दिन का इंतजार कर रहे होते हैं, जिस दिन टीआरपी लिस्ट जारी की जाती है. इस हफ्ते दर्शकों का वो इंतजार खत्म हो चुका है. क्योंकि, बार्क इंडिया ने 11वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जो जारी कर दी है.हालांकि, इस बार टीआरपी लिस्ट में काफी फेरबदल देखने को मिल रहा है. चलिए जानते हैं किस शो का कैसा हाल रहा.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी

स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी ने टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते नंबर वन की पोजिशन हासिल की है. तुलसी की विरानी हाउस में वापसी के बाद से दर्शक इस शो को काफी पसंद कर रहे हैं. 2.0 रेटिंग के साथ ये शो इस हफ्ते नंबर 1 पर है.

रिश्तों के भी रूप बदलते हैं

इन दिनों क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का स्पिन ऑफ खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस शो का नाम है क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं, जिसमें वृंदा और अंगद की कहानी पर फोकस किया जा रहा है. 1.9 रेटिंग के साथ ये शो पहले ही हफ्ते में नंबर 2 पर आ चुका है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saas Bahu Aur Saazish (@sbsabpnews)

अनुपमा

वहीं, रुपाली गांगुली के शो अनुपमा की पोजिशन में थोड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. इस हफ्ते ये शो 1.8 रेटिंग के साथ टीआरपी लिस्ट में नंबर 3 की पोजिशन पर पहुंच गया है.

वसुधा

वसुधा सीरियल भी लंबे वक्त से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है और टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में अक्सर कामयाब नजर आ रहा है. 1.8 रेटिंग के साथ ये शो टीआरपी लिस्ट में नंबर 4 पर है.

गंगा माई की बेटियां

गंगा माई की बेटियां शो को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. हालांकि, इस हफ्ते शो की टीआरपी में थोड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. फिर भी टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है. 1.8 रेटिंग के साथ ये शो टीआरपी में नंबर 5 की पोजिशन हासिल करने में कामयाब रहा है.

जानें टॉप 10 में किन शोज ने बनाई अपनी जगह

टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते प्रियंका चाहर चौधरी के शो नागिन 7 ने 1.7 रेटिंग के साथ छठा स्थान हासिल किया है. वहीं, तुम से तुम तक भी टॉप 5 से बाहर हो चुका है. इस शो ने 1.7 के साथ टीआरपी लिस्ट में सातवां स्थान हासिल किया है.तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने टीआरपी लिस्ट में 1.6 रेटिंग के साथ आठवां स्थान हासिल किया है.वहीं, टीआरपी लिस्ट में 1.6 के लाफ्टर शेफ 3 ने नौवां स्थान हासिल किया है.टीआरपी लिस्ट में इस बार 1.6 रेटिंग के साथ ये रिश्ता क्या कहलाता है ने नंबर 10 पर अपनी जगह बनाई है.

ये भी पढ़ें:-'धुरंधर 2' अभी तक क्यों नहीं देख पाए Vicky Kaushal? बोले-'पहला पार्ट पसंद आया, लेकिन..'

Click here to Read More
Previous Article
अभिषेक कुमार के संग कभी रिलेशनशिप में थी ये हसीना? अब किया चौंकाने वाला खुलासा
Next Article
करण कुंद्रा ने गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश संग कर ली शादी? सोशल मीडिया पर उड़ी खबरों का ये है सच

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment