Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

करण कुंद्रा ने गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश संग कर ली शादी? सोशल मीडिया पर उड़ी खबरों का ये है सच

4 months ago

टीवी के पावर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश कई सालों से साथ में हैं. कपल की लव स्टोरी बिग बॉस 15 से शुरू हुई थी और इसके बाद से ही दोनों साथ हैं. करण और तेजस्वी इन दिनों शो लाफ्टर-शेफ में नजर आ रहे हैं. इसी बीच वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं. 

करण और तेजस्वी की शादी की अफवाह

सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर अफवाहें उड़ने लगी. सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें मिस्टर एंड मिसेज कुंद्रा कहने लगे और शादी की बधाई देने लगे. एक यूजर ने तो लिखा- जब तक पर्मानेंट न हो जाए तब तक प्राइवेट रखिए. दोनों को नए चैप्टर के लिए बधाई. हालांकि, करण और तेजस्वी की तरफ से इन खबरों को लेकर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है. लेकिन रिपोर्ट्स हैं कि सोशल मीडिया पर चल रही ये अफवाहें फेक हैं.




झूठी है करण-तेजस्वी की शादी की खबरें

लेकिन Free Press Journal ने सोर्स के हवाले से लिखा- तेजस्वी और करण की शादी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. उनकी शादी की जो खबरें चल रही हैं वो फेक हैं और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है.

करण और तेजस्वी हाल की में एक वेकेशन पर भी गए थे. यहां से उन्होंने वेकेशन एंजॉय करते हुए कई फोटोज शेयर की थी. दोनों साथ में खुश और एक्साइटेड लग रहे थे. दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं और वेकेशन पर भी जाते रहते हैं. 

बिग बॉस के घर में दोनों के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी. करण ने पहले तेजस्वी को प्रपोज किया था. इसके बाद तेजस्वी ने भी एक लड़ाई के दौरान करण से प्यार का इजहार किया था. इसके बाद से दोनों साथ हैं. बिग बॉस के बाहर भी उनका रिश्ता उतना ही मजबूत है. लाफ्टर शेफ में भी दोनों को बहुत पसंद किया जाता है. 

Click here to Read More
Previous Article
TV TRP Report: पहले हफ्ते ही 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के स्पिन ऑफ ने TRP में काटा बवाल, 'नागिन 7' टॉप 5 से बाहर
Next Article
दो बीवियों वाले 'यूट्यूबर' अरमान मलिक पांचवीं बार बने पिता, वीडियो शेयर कर कहा- 'इतना बड़ा खानदान बनाऊंगा..'

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment