Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

TMKOC के 'सोढ़ी' जल्द करेंगे एक्टिंग में कमबैक!:गुरुचरण सिंह बोले- भगवान ने हमारी सुन ली, बहुत जल्द दूंगा खुशखबरी

9 months ago

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोढ़ी का किरदार निभा चुके अभिनेता गुरुचरण सिंह लंबे समय से एक्टिंग से दूर हैं। इस कारण वे आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे और काम की तलाश में हैं। हालांकि, अब उनकी हालिया सोशल मीडिया पोस्ट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे जल्द ही कमबैक कर सकते हैं। दरअसल, गुरुचरण सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं, आज मैं कई दिनों बाद आप सभी के सामने आया हूं, क्योंकि फाइनली भगवान ने मेरी, मेरे परिवार की और आप सभी फैंस की प्रार्थनाएं सुन ली हैं। मैं आप सभी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। मेरे पास एक बहुत बड़ी खुशखबरी है, जो मैं जल्द ही आप सभी के साथ शेयर करूंगा। आप सभी का धन्यवाद। आपने मेरे लिए दुआ की और इसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। गुरुचरण सिंह की इस पोस्ट पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, वाहेगुरु। दूसरे ने लिखा, TMKOC में वापस आओगे इससे बड़ी कोई और गुड न्यूज नहीं होगी। अचानक लापता हुए फिर 26 दिन बाद घर लौटे बताते चलें कि इससे पहले गुरुचरण सिंह तब सुर्खियों में आए जब उनके लापता होने की खबर आई। 22 अप्रैल 2024 को वो अपने दिल्ली स्थित घर से मुंबई के लिए रवाना हुए थे। उनकी दोस्त उन्हें मुंबई एयरपोर्ट लेने पहुंची थीं, लेकिन वो वहां पहुंचे ही नहीं। उनका नंबर भी बंद था, जबकि उनकी कोई खबर भी नहीं थी। गुरुचरण के पिता हरगीत सिंह ने उनकी गुमशूदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं दिल्ली पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। करीब 3 हफ्तों बाद गुरुचरण खुद घर लौट आए। गुरुचरण ने दिल्ली पुलिस को पूछताछ में बताया था कि वो आध्यात्मिक सफर पर निकले थे। 3 हफ्तों में उन्होंने अमृतसर, लुधियाना समेत कई शहरों के गुरुद्वारों में दर्शन किए। बाद में परिवार की फिक्र होने पर वो घर लौट आए।
Click here to Read More
Previous Article
थलापति विजय को बम की धमकी मिली, पुलिस घर पहुंची:कॉल करने वाले ने कहा- एक्टर भविष्य में पब्लिक मीटिंग करेंगे तो बम रखा जाएगा
Next Article
रणबीर कपूर पहुंचे सुभाष घई के फिल्म इंस्टीट्यूट:पैर छूकर आशीर्वाद लिया, गुरु-शिष्य वाला पल देख भावुक हुए लोग

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment