Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

थलापति विजय को बम की धमकी मिली, पुलिस घर पहुंची:कॉल करने वाले ने कहा- एक्टर भविष्य में पब्लिक मीटिंग करेंगे तो बम रखा जाएगा

9 months ago

एक्टर और राजनेता थलापति विजय के चेन्नई स्थित घर पर बम रखने की धमकी दी गई है। इसके बाद पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने पूरे घर की तलाशी ली, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। इंडिया टुडे के मुताबिक, एक व्यक्ति ने इमरजेंसी नंबर 100 पर कॉल कर कहा कि अगर भविष्य में विजय कोई पब्लिक मीटिंग करेंगे तो उनके घर पर बम रखा जाएगा। कॉल करने वाला व्यक्ति कन्याकुमारी का बताया गया है। द हिंदू के मुताबिक, पुलिस को बुधवार रात 2 बजे एक कॉल आई। दावा किया गया कि विजय के घर पर बम रखा गया है। इसके बाद पुलिस सुबह लगभग 4:30 बजे विजय के घर पहुंची, लेकिन टीम को अंदर जाने की अनुमति तब मिली जब विजय लगभग 7 बजे उठे। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा गार्ड्स ने कहा कि विजय अभी सो रहे हैं और उन्हें परेशान नहीं किया जा सकता। अनुमति मिलने के बाद बम डिस्पोजल स्क्वॉड टीम ने स्निपिंग डॉग और स्पेशल मशीनों के साथ विजय के घर और आसपास के इलाके की तलाशी ली। इससे पहले भी 28 सितंबर विजय के घर को बम से उड़ाने के फर्जी कॉल्स की गई थीं। विजय की रैली में हुई थी भगदड़ यह धमकी विजय के करुर में हुई रैली के बाद आई है। 27 सिंतबर की रैली में मची भगदड़ में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। करीब 60 लोग घायल हुए थे। विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम यानी TVK की इस रैली के लिए 10 हजार लोगों की परमिशन थी। लेकिन वहां करीब 1 लाख 20 हजार लोग पहुंच गए थे। विजय की रैली में भीड़ और भगदड़ की 4 तस्वीरें... गिरफ्तारी और जांच घटना के बाद, पुलिस ने TVK के जिला पदाधिकारी माथियालगन और एक अन्य कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया। टीवीके के वरिष्ठ नेताओं बस्सी एन आनंद और सीटीआर निर्मल कुमार सहित कुल पांच लोगों के नाम प्राथमिकी में दर्ज हैं। घटना की जांच के लिए तमिलनाडु सरकार ने सिंगल मेंबर कमीशन आयोग का गठन किया। विजय ने CM स्टालिन पर टिप्पणी की विजय ने 30 सितंबर को एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा, "क्या CM स्टालिन बदला लेने की कोशिश कर रहे हैं? हमने कुछ गलत नहीं किया। मैं CM से अपील करता हूं कि कृपया मेरी पार्टी के पदाधिकारियों को नुकसान न पहुंचाएं।" रैलियों का स्थगन 1 अक्टूबर को विजय ने 20 अक्टूबर तक सभी राजनीतिक रैलियां स्थगित कर दीं। TVK ने सोशल मीडिया पर रैलियों के अस्थायी निलंबन की जानकारी शेयर की। मद्रास हाईकोर्ट की कार्रवाई 4 अक्टूबर 2025 को मद्रास हाई कोर्ट ने टीवीके रैली में भगदड़ की जांच के लिए SIT (विशेष जांच दल) का गठन किया। साथ ही कोर्ट ने भगदड़ को लेकर विजय की TVK पार्टी और उनके नेताओं को कड़ी फटकार लगाई। न्यायमूर्ति सेंथिलकुमार ने कहा था कि एक्टर और पार्टी के नेता, जिन्होंने रैली का आयोजन किया, घटना के बाद स्थल छोड़कर चले गए। 41 लोगों की जान लेने वाली इस घटना के बावजूद उन्होंने कोई पछतावा नहीं हुआ। अदालत ने हिट एंड रन मामले में पार्टी की प्रचार बस जब्त करने का आदेश दिया। वीडियो सबूत के आधार पर कहा गया कि यह बस दुर्घटना में शामिल थी। अदालत ने पुलिस को रैली के सभी सीसीटीवी फुटेज, खासकर विजय की बस के अंदर और बाहर के कैमरे जब्त करने का निर्देश भी दिया। कोर्ट ने कहा था कि रैली आयोजकों ने उन लोगों की मदद नहीं की, जो विजय की झलक पाने आए थे और अंततः अपनी जान गंवा बैठे। कोर्ट ने स्थानीय पुलिस की जांच पर असंतोष जताया और पूछा कि विजय के खिलाफ कोई मामला क्यों दर्ज नहीं किया गया। अदालत ने कहा कि सरकार और पुलिस TVK नेताओं के प्रति उदारता दिखा रही हैं। विशेष जांच दल और सुप्रीम कोर्ट की याचिका मद्रास हाई कोर्ट ने उत्तरी क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक असरा गर्ग को SIT का प्रमुख नियुक्त किया गया। TVK ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। उनका कहना है कि SIT पक्षपाती है और निष्पक्ष जांच नहीं कर सकती। CBI जांच की मांग मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने 4 अक्टूबर को CBI जांच की मांग वाली याचिकाएं खारिज कर दीं। वहीं, अतिरिक्त मुआवजे की मांग पर स्टालिन सरकार को नोटिस जारी किया। अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी। पीड़ित परिवारों से संपर्क 7 अक्टूबर को विजय ने पीड़ित परिवारों से वीडियो कॉल के माध्यम से बात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा, "मैं आपके साथ हूं," और व्यक्तिगत रूप से मिलने का वादा किया। इंडिया टुडे के मुताबिक, विजय ने 4-5 परिवारों से वीडियो कॉल पर बात की। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चेन्नई से भाजपा पार्षद उमा आनंदन ने CBI जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। इस पर CJI बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच 10 अक्टूबर को सुनवाई करेगी। ............ थलापति विजय से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें करूर भगदड़ से विवादों में आए थलापति विजय:राजनीति के लिए फिल्में छोड़ रहे; कभी इससे दूर रहने के लिए माता-पिता पर केस किया था करूर भगदड़ से विवादों में आए तमिल अभिनेता जोसेफ विजय चंद्रशेखर उर्फ थलापति विजय का जीवन सिर्फ फिल्मों और ग्लैमर तक सीमित नहीं रहा। पूरी खबर यहां पढ़ें....
Click here to Read More
Previous Article
तलाक की खबरों के बीच मिस्ट्री गर्ल संग दिखे नील:पैपराजी से बचते नजर आए एक्टर; 2021 में ऐश्वर्या शर्मा से की थी शादी
Next Article
TMKOC के 'सोढ़ी' जल्द करेंगे एक्टिंग में कमबैक!:गुरुचरण सिंह बोले- भगवान ने हमारी सुन ली, बहुत जल्द दूंगा खुशखबरी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment