Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

ध्रुव राठी पर भड़के धुरंधर एक्टर:नवीन कौशिक बोले- फिल्म को हेट का सोर्स मत बनाओ, सिर्फ फ्लो एन्जॉय करो

2 months ago

यूट्यूबर ध्रुव राठी के धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताए जाने पर एक्टर नवीन कौशिक नाराज हो गए हैं। धुरंधर 1 में 'डोंगा' का किरदार निभाने वाले एक्टर नवीन कौशिक ने कहा है कि, जिंदगी का हर पहलू पॉलिटिक्स से जुड़ा है, चाहे वह नेशनल पॉलिटिक्स हो या आपसी रिश्ते। कोई भी अच्छी फिल्म किसी न किसी तरह की आइडियोलॉजी को जरूर दिखाएगी। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म को नफरत फैलाने का जरिया नहीं बनाना चाहिए। सबके पास बोलने की आजादी है, मैं बहस कर सकता हूं। लेकिन फिल्म को हेट का सोर्स मत बनाओ। फिल्म है, इसे फिल्म के फ्लो में देखो और एन्जॉय करो। नवीन कौशिक ने यूट्यूब चैनल हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में ये बातें कहीं। ध्रुव राठी ने फिल्म को बताया 'दिमाग की बकवास' विवाद की शुरुआत यूट्यूबर ध्रुव राठी के एक वीडियो से हुई, जिसमें उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर को 'बीजेपी प्रचारक' बताया। ध्रुव ने सोशल मीडिया पर लिखा, मैंने 3 महीने पहले ही आदित्य धर को प्रोपेगेंडा करने वाला कहा था। पिछली फिल्म में यह हल्का था, लेकिन इस बार वह ओवरकॉन्फिडेंस में खुलकर बोल गए हैं। अच्छी तरह से बनाया गया प्रोपेगेंडा खतरनाक होता है, लेकिन यह फिल्म तो अच्छी तरह बनी भी नहीं है। पहले भी आलोचना कर चुके ध्रुव राठी यह पहली बार नहीं है जब आदित्य धर की फिल्म पर सवाल उठे हों। पिछले साल दिसंबर 2025 में रिलीज हुई 'धुरंधर' के पहले पार्ट को भी ध्रुव राठी ने 'झूठा और वाहियात प्रोपेगेंडा' बताया था। उस वक्त भी उन्होंने आदित्य धर पर झूठ बेचने का आरोप लगाया था। 5 दिन और 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई प्रोपेगेंडा के आरोपों और आलोचनाओं के बावजूद फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। भारत में फिल्म ने 5 दिनों में 519.12 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी सोमवार को भारत में 65 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है और फिल्म छावा और पीके के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
Click here to Read More
Previous Article
डायरेक्टर लोकेश कनगराज के घर पुलिस की रेड:10 AK-47 राइफलें जब्त, जांच में पता चला हथियार नकली; मास्टर और विक्रम जैसी फिल्में बना चुके
Next Article
यूट्यूबर अनुराग डोभाल बोले- सगे मां-बाप से प्यार नहीं मिला:पर फैंस के पेरेंट्स ने मुझे अनाथ नहीं होने दिया; एक्सीडेंट के बाद शेयर किया वीडियो

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment