Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

डायरेक्टर लोकेश कनगराज के घर पुलिस की रेड:10 AK-47 राइफलें जब्त, जांच में पता चला हथियार नकली; मास्टर और विक्रम जैसी फिल्में बना चुके

2 months ago

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले लागू आचार संहिता के बीच फेमस फिल्म डायरेक्टर लोकेश कनगराज के घर पुलिस की रेड पड़ी है। चेन्नई के अशोक नगर में तलाशी के दौरान पुलिस के एक फ्लाइंग स्क्वाड ने लोकेश कनगराज से जुड़ी 10 AK-47 राइफलें जब्त कीं। इस मामले ने शुरुआती तौर पर फिल्म इंडस्ट्री और प्रशासन में हड़कंप मचा दिया, लेकिन जांच के बाद पता चला कि ये असल में डमी गन (नकली हथियार) थीं। लोकेश बतौर डायरेक्टर 'कैदी', ‘मास्टर’ और ‘विक्रम’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। शूटिंग के लिए मंगवाए गए थे प्रॉप्स पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ये 10 AK-47 राइफलें असली नहीं थीं। इन्हें लोकेश कनगराज के किसी आगामी फिल्म प्रोजेक्ट की शूटिंग में इस्तेमाल करने के लिए ले जाया जा रहा था। फिल्म की टीम ने जब इन हथियारों से जुड़े जरूरी कानूनी दस्तावेज और कागजात अधिकारियों को दिखाए। तब जाकर पुलिस को अपनी गलती का एहसास हुआ। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने ये डमी हथियार फिल्म की टीम को सुरक्षित लौटा दिए हैं। तमिल सिनेमा के बड़े डायरेक्टर हैं लोकेश 40 साल के लोकेश कनगराज दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे सफल निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने 'कैदी', 'मास्टर', 'विक्रम' और थलापति विजय की 'लियो' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उन्होंने 'लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स' (LCU) की शुरुआत की है, जिसकी देशभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। कोयंबटूर में जन्मे लोकेश ने साल 2017 में फिल्म 'मानगरम' से अपने फीचर फिल्म करियर की शुरुआत की थी। अल्लू अर्जुन और आमिर खान संग बड़े प्रोजेक्ट्स लोकेश इन दिनों कई हाई-प्रोफाइल फिल्मों पर काम कर रहे हैं। वे अल्लू अर्जुन के साथ एक पैन-इंडिया फिल्म ला रहे हैं, जिसे फिलहाल #AA23 कहा जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने आमिर खान के साथ एक सुपरहीरो फिल्म बनाने की भी घोषणा की है। लोकेश जल्द ही फिल्म 'DC' के जरिए बतौर एक्टर भी अपना डेब्यू करने वाले हैं।
Click here to Read More
Previous Article
इंस्टाग्राम डीएम अब पहले जितना सुरक्षित नहीं रहेगा:8 मई से लागू यह नियम, यूजर्स के लिए क्या बदलेगा? एंड टु एंड एन्क्रिप्शन होगा बंद
Next Article
ध्रुव राठी पर भड़के धुरंधर एक्टर:नवीन कौशिक बोले- फिल्म को हेट का सोर्स मत बनाओ, सिर्फ फ्लो एन्जॉय करो

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment