Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

धुरंधर के मिड नाइट शो शुरू:दर्शकों की भारी डिमांड के बाद मुंबई-पुणे में जोड़े गए शो, 9 दिनों में कमाई हुई 300 करोड़ पार

5 months ago

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर लगातार बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन कर रही है। रिलीज के 9 दिनों बाद भी फिल्म के ज्यादातर शोज हाउसफुल चल रहे हैं। ऐसे में जनता की डिमांड पर फिल्म के मिड नाइट शोज शुरू कर दिए गए हैं। मुंबई में अब से धुरंधर का 12 बजकर 45 मिनट पर नया शो एड किया गया है। वहीं पुणे में भी 12 बजकर 20 मिनट पर शो शुरू कर दिया गया है। इनके अलावा अब से देर रात 12:50, 1.25, 2:10, 2:30, 3:00, 3:30, 3:35, 4:05 और 4:10 के शो भी शुरू किए गए हैं। 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई धुरंधर फिल्म धुरंधर ने शनिवार को यानी रिलीज के 9वें दिन 53 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये फिल्म का हाईएस्ट सिंगल डे कलेक्शन है। रविवार को इसमें बढ़ोतरी का अनुमान है। कुल कलेक्शन- 306 करोड़ (लगभग) 2025 की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म बनी धुरंधर फिल्म धुरंधर ने रिलीज के महज 9 दिनों में ही बड़ा रिकॉर्ड कायम कर लिया है। ये फिल्म 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर इस साल की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। हालांकि अब भी ये फिल्म छावा और सैयारा से पीछे है। मौजूदा कलेक्शन को देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि ये फिल्म ओवरऑल कलेक्शन के मामले में इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में कांतारा चैप्टरः 1- 850 करोड़ रुपए छावा- 797 करोड़ सैयारा- 579 करोड़ कूली- 514 करोड़ धुरंधर- 306 करोड़ 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है, जो इससे पहले ऊरीः द सर्जिकल स्ट्राइक बना चुके हैं। फिल्म में रणवीर सिंह ने खुफिया एजेंट का किरदार निभाया है, जो अंडरकवर होकर पाकिस्तान में मिशन पर जाते हैं। उनके साथ सारा अर्जुन लीड रोल में हैं। वहीं अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर.माधवन भी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं।
Click here to Read More
Previous Article
धुरंधर के सेट पर अक्षय खन्ना को पड़े 7 थप्पड़:सौम्या टंडन को थी झिझक, डायरेक्टर आदित्य धर ने भी नहीं टोका; पास खड़े देखते रहे को-स्टार्स
Next Article
अर्जुन रामपाल ने 15 साल छोटी गर्लफ्रेंड से की सगाई:6 साल के रिलेशनशिप में हैं 2 बच्चे, जल्द कर सकते हैं शादी, रिया चक्रवर्ती ने दी कन्फर्मेशन

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment