Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

अर्जुन रामपाल ने 15 साल छोटी गर्लफ्रेंड से की सगाई:6 साल के रिलेशनशिप में हैं 2 बच्चे, जल्द कर सकते हैं शादी, रिया चक्रवर्ती ने दी कन्फर्मेशन

5 months ago

इन दिनों फिल्म धुरंधर के लिए चर्चा में बने हुए एक्टर अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रेबिएला डेमेड्रिएस से सीक्रेटली सगाई कर ली है। इस बात का खुलासा एक्टर ने खुद किया है। साथ ही उनकी गर्लफ्रेंड गेब्रिएला ने बताया है कि वो जल्द शादी भी कर सकते हैं। अर्जुन रामपाल हाल ही में गर्लफ्रेंड गेब्रिएला के साथ रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर बात की। बातचीत के बीच गेब्रिएला ने कहा, 'हम अभी शादीशुदा नहीं हैं, लेकिन हम जल्द शादी कर सकते हैं।' इसी बीच अर्जुन रामपाल ने कहा, 'हमारी सगाई हो चुकी है।' ये सुनकर रिया चक्रवर्ती सरप्राइज हो गईं और पूछा, 'आपकी सगाई हो चुकी है?' जवाब में अर्जुन रामपाल ने कहा, 'हां, हमने ये बात आपके शो में बताई है।' इस पॉडकास्ट का प्रोमो जारी करते हुए रिया चक्रवर्ती ने कपल को बधाई भी दी है। उन्होंने लिखा है, 'शहर के सबसे कूल कपल को मुबारक हो।' पहली शादी टूटी, 6 सालों के रिलेशनशिप में कपल के हैं 2 बच्चे अर्जुन रामपाल ने साल 1998 में मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। इस शादी से कपल को दो बेटियां माहिका और मायरा हैं। शादी के 20 साल बाद अर्जुन रामपाल और मेहर ने तलाक ले लिया। कपल की बेटियों की कस्टडी मेहर के पास है। मेहर से तलाक लेने के बाद साल 2019 में मॉडल गेब्रिएला से रिलेशनशिप कन्फर्म करते हुए उनके प्रेग्नेंट होने के अनाउंसमेंट की थी। गेब्रिएला ने जुलाई 2019 में बेटे एरिक को जन्म दिया था। इसके 4 साल बाद 2023 में गेब्रिएला ने दूसरे बेटे एरिव को जन्म दिया है। अब 6 साल के रिलेशनशिप के बाद कपल जल्द शादी कर सकते हैं। धुरंधर में नजर आ रहे हैं अर्जुन रामपाल अर्जुन रामपाल ने 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर में मेजर इकबाल का नेगेटिवल रोल निभाया है। उनके किरदार और फिल्म दोनों को दर्शकों की सराहना मिल रही है। फिल्म ने 9 दिनों में ही 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
Click here to Read More
Previous Article
धुरंधर के मिड नाइट शो शुरू:दर्शकों की भारी डिमांड के बाद मुंबई-पुणे में जोड़े गए शो, 9 दिनों में कमाई हुई 300 करोड़ पार
Next Article
राज कपूर की 101वीं बर्थ एनिवर्सरी:नरगिस की हील्स देखकर समझ गए रिश्ता खत्म हुआ, चीन में पॉपुलैरिटी देख अटल जी हुए थे हैरान

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment