Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

धुरंधर की कास्टिंग को मुकेश छाबड़ा ने बताया धमाकेदार:IFFI 2025 में बोले- इसे देख लोग मेरा पहला काम भूल जाएंगे, शाहरुख-सलमान को बताया फैमिली जैसे

6 months ago

गोवा के पणजी में 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया का आयोजन चल रहा है। 9 दिनों तक चलने वाली इस इवेंट में बॉलीवुड के फेमस कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी हिस्सा बने हैं। मुकेश ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में अपने आने वाली फिल्म 'धुरंधर', 'किंग', 'तेरे इश्क में' की कास्टिंग पर बात की है। इसके अलावा उन्होंने शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे सितारों से अपने रिश्ते के बारे में भी बताया। पढ़िए इंटरव्यू का प्रमुख अंश… धुरंधर, तेरे इश्क में, द फैमिली मैन-3 तीनों की कास्टिंग आपने की है और ये सारे ही काफी बज में है। क्या कहेंगे? बहुत अच्छी फीलिंग है। जो फीलिंग ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘दंगल’, ‘काई पो चे’, ‘बजरंगी भाईजान’ के बाद आई थी, अभी मैं बिल्कुल वैसा ही महसूस कर रहा हूं। लेकिन इसमें उनसे भी ज्यादा धमाका हुआ है। मैंने आज तक जितनी कास्टिंग की है, लोग ‘धुरंधर’ के बाद वो सब भूल जाएंगे। लोगों सिर्फ ‘धुरंधर’ को याद रखेंगे। मुझे इस फिल्म से जुड़कर बहुत मजा आया। इस फिल्म की कास्टिंग में मेरी लाइफ के डेढ़ साल गए हैं। मुझे हर एक्टर के बारे में सोचना था। चाहे वो संजय दत्त का रोल हो, आर माधवन, अक्षय खन्ना का रोल हो या नई लड़की सारा अर्जुन का। साथ ही, कई और नई चेहरे हैं, मैंने सबकी कास्टिंग पर मेहनत की है। साथ ही खूब एंजॉय भी किया है। धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ काफी सुर्खियां बटोर रही है। इसे कैसे देखते हैं? मुझे ‘रांझणा’ वाले आनंद एल राय वापस चाहिए थे। मुझे लगता है कि तेरे इश्क में उनकी वापसी हो गई है। जब आप फिल्म देखेंगे तब आपको दिखेगा कि कितनी मेहनत हुई। आनंद एल राय की फिल्म मेकिंग का अपना एक स्टाइल है, जो शायद कहीं खो गया था। ‘तेरे इश्क’ के बाद वो वापस आ जाएगा। अपने ‘दंगल’ और ‘काई पो चे’ की कास्टिंग की थी। इन दोनों कास्टिंग को लेकर आज भी बातें होती हैं। आपने सही कहा...मुझे आज तक ‘दंगल’ के लिए प्यार मिलता है। ‘दंगल’ की कास्टिंग ने भी इस देश में थोड़ा शोर मचाया था। ‘काई पो चे’ की कास्टिंग के दौरान ही मैं सुशांत, राजकुमार राव और अमित साध का दोस्त बन गया था। हम चारों काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। मैंने जिन लोगों को भी चुना, सबने करियर में अच्छा मुकाम हासिल किया है। मैं चाहता हूं कि जो भी मेरे साथ जुड़े, वो सब स्टार बने। आपने शाहरुख खान, सलमान खान और लगभग सारे ही बड़े स्टार्स की कास्टिंग की है। इन सबके साथ आपके रिश्ते काफी मजबूत हैं। मुझे लगता है कि अगर आप अपने काम से प्यार करो तो काम के जरिए रिश्ते बनते हैं। फिर अगर आप रिश्तों की इज्जत करें तो रिश्ते कहीं नहीं जाते हैं। मेरी टीम के लोग हो या बड़े स्टार्स सब मेरी लिए फैमिली जैसे हैं। शाहरुख तो हमेशा बड़ी गर्मजोशी से मिलते हैं। मैंने उनके साथ इतना सारा काम किया है। उन्होंने मुझे बचपन से देखा है। जब काम को तारीफ मिलती है तो अच्छा लगता है। मेरे असिस्टेंट मेरे लिए भाई की तरह हैं। शाहरुख, सलमान और अक्षय भाई के साथ मेरा रिश्ता अब 18 साल पुराना है। आप अपना काम अच्छे से करोगे तो आपके रिश्ते मेंटेन रहेंगे। शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ की कास्टिंग के बारे में कुछ बताइए? ‘किंग’ को बज में लाने के लिए टीजर ही काफी था। उस टीजर ने ही फिल्म के बारे में काफी कुछ बोल दिया है। आपके दो दशक लंबे करियर के दौरान कोई ऐसा कॉम्प्लीमेंट जो आपके लिए बहुत खास है? एक-दो एक्टर हैं, जिनकी फैमिली में मुझे थैंक्यू का मैसेज किया था। मैसेज में ये लिखा था कि बेटा थैंक्यू आपकी वजह से मेरे बच्चे मुंबई में टिक पाएं और काम कर पाएं। मुझे ऐसी ही तारीफ अच्छी लगती हैं, जिसमें किसी के पेरेंट्स ने मुझे दुआएं दी हों।
Click here to Read More
Previous Article
87 की उम्र में हर शॉट खुद देते थे धर्मेंद्र:एक्टर की आखिरी रिलीज फिल्म के डायरेक्टर बोले- एक्टिंग को लेकर उनमें अनुशासन-समर्पण था
Next Article
धर्मेंद्र फैमिली ट्री:बॉलीवुड ही नहीं राजनीति में भी देओल परिवार का दबदबा, बेटे सनी-बॉबी से अमीर भतीजे अभय देओल; बेटी ईशा ने तोड़ी परंपरा

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment