Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

धुरंधर 2 बनी दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म:फिल्म ने बाहुबली 2 को पीछे छोड़ा; अब सिर्फ कलेक्शन में दंगल आगे

2 months ago

धुरंधर 2 दुनियाभर में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। फिल्म की दुनियाभर में कमाई 1,788.32 करोड़ रुपए हो गई। धुरंधर 2 ने बाहुबली 2 को पीछे छोड़ दिया, जिसने 1,788.06 करोड़ रुपए कमाए थे। अब यह सिर्फ दंगल (₹2070 करोड़) से पीछे है। रिलीज के 45वें दिन भारत में ₹2.77 करोड़ कमाए ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 45वें दिन भारत में ₹2.77 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन अब 1,138.54 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,362.57 करोड़ रुपए हो गया। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होती है। ओवरसीज में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 425.75 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,788.32 करोड़ रुपए हो चुका है। धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपए कमाए। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपए हुआ। विदेशी बाजारों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब 299.5 करोड़ रुपए कमाए। अमेरिका और कनाडा में 193.06 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ा। --------------------- धुरंधर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 10 जुलाई को जापान में रिलीज होगी धुरंधर: जापानी भाषा में मूवी का नाम ‘ऑपरेशन धुरंधर’ होगा, फिल्म ने 1307 करोड़ रुपए कमाए थे रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 10 जुलाई 2026 को जापान में रिलीज की जाएगी। जापान में इस फिल्म को 'ऑपरेशन धुरंधर' के नाम से रिलीज किया जाएगा। धुरंधर से पहले जापान में रणवीर सिंह की गली बॉय, गोलियों की रासलीला राम-लीला और पद्मावत फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Click here to Read More
Previous Article
घायल फैन का प्रीति जिंटा ने पूछा हालचाल:अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद किया वीडियो कॉल, प्रियांश आर्य के शॉट से लगी थी चोट
Next Article
कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे के पास फिर फायरिंग:सोशल मीडिया पर मिली धमकी के बाद एजेंसियां अलर्ट; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment