Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे के पास फिर फायरिंग:सोशल मीडिया पर मिली धमकी के बाद एजेंसियां अलर्ट; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

2 months ago

कनाडा के सरे शहर में बॉलीवुड कॉमेडियन कपिल शर्मा से जुड़े एक कैफे के पास एक बार फिर फायरिंग की वारदात सामने आई है। यह घटना 120 स्ट्रीट क्षेत्र में हुई। इसके बाद इलाके में दहशत और सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल बन गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस स्थान के पास यह फायरिंग हुई, वहां कपिल शर्मा का कैप्स कैफे और उसके आसपास कुछ अन्य कैफे स्थित हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोलीबारी का सीधा निशाना कौन सा प्रतिष्ठान था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कैफे को पहले भी मिल चुकी धमकी सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ कथित धमकी भरे पोस्ट भी सामने आए हैं, जिनमें कपिल शर्मा और उनके कैफे को लेकर चेतावनी जैसी बातें कही गई हैं। इन पोस्ट्स की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है, और न ही किसी आधिकारिक एजेंसी ने इन्हें प्रमाणित किया है। पहले की घटना में संपत्ति को नुकसान और शीशे टूटे थे यह पहली बार नहीं है जब इस कैफे को लेकर ऐसी घटनाएं सामने आई हों। वर्ष 2025 में भी इसी प्रतिष्ठान के पास फायरिंग की रिपोर्ट्स आई थीं, जिनमें खिड़कियों के शीशे टूटने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी बातें सामने आई थीं। उस समय भी प्रशासन ने जांच शुरू की थी, लेकिन मामला धीरे-धीरे शांत हो गया था। सभी एंगल से जांच कर रही पुलिस ताजा घटना के बाद कनाडा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है और अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। इस बीच कपिल शर्मा की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वह फिलहाल नेटफ्लिक्स शो को लेकर भी सुर्खियों में हैं।
Click here to Read More
Previous Article
धुरंधर 2 बनी दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म:फिल्म ने बाहुबली 2 को पीछे छोड़ा; अब सिर्फ कलेक्शन में दंगल आगे
Next Article
सलमान के घर फायरिंग केस;बॉडीगार्ड बोले-एक्टर को मारना चाहते थे:2024 में बाइक सवार आरोपियों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलियां चलाई थीं

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment