Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

धर्मेंद्र से मिलने के बाद अमिताभ बच्चन की भावुक पोस्ट:कहा- इंसान ही इंसान के साथ अन्याय करे, तो किससे शिकायत करें; 12 नवंबर को डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र

6 months ago

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बीते कुछ दिनों से नाजुक चल रही है। 10 नवंबर को अस्पताल में भर्ती होने के बाद धर्मेंद्र को 12 नवंबर को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया, जिसके बाद कई सेलेब्स उनके मिलने घर पहुंच रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने भी हाल ही में धर्मेंद्र से मुलाकात की, जिसके बाद उनकी एक भावुक पोस्ट सामने आई है। अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है- वो किसे दोषी ठहराये, और किसको दुख सुनाये; जब कि मिट्टी साथ मिट्टी के करे अन्याय। इसका अर्थ है, जब इंसान ही इंसान के साथ अन्याय करने लगे, तो फिर कोई किसे दोष दें? किससे शिकायत करे? क्योंकि सब एक ही मिट्टी के बने हैं, सब एक जैसे हैं। अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट को धर्मेंद्र के निधन की खबरें फैलाए जाने से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अपनी पोस्ट में उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष का जिक्र नहीं किया है। अमिताभ बच्चन गुरुवार सुबह धर्मेंद्र से मिलने खुद ड्राइव कर उनके घर पहुंचे। कुछ देर घर में बिताने के बाद वो रवाना हो गए, जिसके बाद उनकी ये पोस्ट सामने आई है। बता दें कि धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को सांस लेने में तकलीफ होने पर ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालत ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया था, जिसके बाद उन्हें 10 नवंबर को दोबारा भर्ती करवाया गया। 11 नवंबर को कई न्यूज चैनल्स में उनके निधन की खबरें आईं, जिस पर परिवार ने नाराजगी जाहिर कर बताया कि धर्मेंद्र ठीक हैं और उनकी रिकवरी हो रही है। गुरुवार को धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने मीडिया और पैपराजी को फटकार लगाई है। ये नाराजगी उनकी इनसेंसिटिव कवरेज पर थी।
Click here to Read More
Previous Article
फराह के पति को पार्टियों में किया जाता था इग्नोर:डायरेक्टर बोलीं-हर जगह ज्यादा सक्सेसफुल व्यक्ति को ही तवज्जो मिलती है
Next Article
ट्विंकल खन्ना और काजोल का है कॉमन एक्स-बॉयफ्रेंड:शो में ट्विंकल ने किया खुलासा तो घबराईं काजोल बोलीं- चुप रहो, रिक्वेस्ट करती हूं

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment