Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

ट्विंकल खन्ना और काजोल का है कॉमन एक्स-बॉयफ्रेंड:शो में ट्विंकल ने किया खुलासा तो घबराईं काजोल बोलीं- चुप रहो, रिक्वेस्ट करती हूं

6 months ago

एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना और काजोल का एक कॉमन एक्स-बॉयफ्रेंड है। यह बात ट्विंकल ने हाल ही में अपने शो टू मच विद ट्विंकल एंड काजोल में बताई। दरअसल, शो के नए एपिसोड में कृति सेनन और विक्की कौशल पहुंचे थे। शो के दौरान ट्विंकल से पूछा गया कि क्या सबसे अच्छे दोस्तों को एक-दूसरे के एक्स-बॉयफ्रेंड को डेट नहीं करना चाहिए। इस पर ट्विंकल ने कहा कि उनके लिए दोस्त किसी भी आदमी से ज्यादा जरूरी हैं। उन्होंने काजोल की तरफ देखते हुए कहा कि उनका एक एक्स-बॉयफ्रेंड कॉमन है, लेकिन वह नाम नहीं बता सकतीं। यह सुनकर काजोल घबरा गईं और बोलीं- "चुप रहो, मैं तुमसे रिक्वेस्ट करती हूं।" जिसके बाद शो के दौरान सभी हंस पड़े। कृति ने शो में अपने क्रश की बात की वहीं शो में गेस्ट बनी कृति सेनन ने बताया कि इन दिनों उनका एक क्रश है। उन्होंने ये भी कहा कि वह दिल से पूरी तरह रोमांटिक हैं। कृति ने कहा, "वैसे भी, वह इंडस्ट्री से नहीं है, तो यह अच्छी बात है। मुझे रोमांस पसंद है। मुझे प्यार में होने का आइडिया बहुत अच्छा लगता है। मुझे लव स्टोरीज भी बहुत पसंद हैं, जो आजकल कम बन रही हैं।" कृति सेनन इन दिनों अपनी कथित डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि वह ब्रिटेन में रहने वाले बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा काजोल-ट्विंकल का शो बता दें कि काजोल और ट्विंकल का शो 25 सितंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। कृति सेनन और विक्की कौशल से पहले इस शो में सलमान खान-आमिर खान, वरुण धवन-आलिया भट्ट, अक्षय कुमार-सैफ अली खान, गोविंदा-चंकी पांडे, जाह्नवी कपूर-करण जौहर और सोनाक्षी सिन्हा-मनीष मल्होत्रा, अनन्या पांडे और फराह खान जैसे सितारे आ चुके हैं।
Click here to Read More
Previous Article
धर्मेंद्र से मिलने के बाद अमिताभ बच्चन की भावुक पोस्ट:कहा- इंसान ही इंसान के साथ अन्याय करे, तो किससे शिकायत करें; 12 नवंबर को डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र
Next Article
विजय ने पब्लिकली स्वीकारा रश्मिका से रिश्ता!:पार्टी में एक्ट्रेस के हाथ पर किया किस; पिछले महीने दोनों की सगाई की खबरें आई थीं

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment